24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस लोकसभा सीट से भानू प्रताप को पांचवी बार मिला बीजेपी से टिकट, कांग्रेस के खाबरी के साथ होगा कड़ा मुकाबला

जालौन लोकसभा सीट पर भानू प्रताप और बृजलाल खाबरी के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानिए किसे कहां से मिला टिकट, भाजपा की ताजा सूची यहां देखें।  

2 min read
Google source verification

जालौन

image

Neeraj Patel

Mar 26, 2019

Bhanu Pratap Singh Verma Jalaun lok sabha Seat bjp Candidate list 2019

इस लोकसभा सीट से भानू प्रताप को पांचवी बार मिला बीजेपी से टिकट, कांग्रेस के खाबरी के साथ होगा कड़ा मुकाबला

जालौन. भारतीय जनता पार्टी ने अपनी एक और लोकसभा चुनाव की लिस्ट जारी कर दी हैं। जिसमें सांसद भानू प्रताप वर्मा को लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी से टिकट मिला। वह फिर से जालौन लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। इस बार भानू प्रताप वर्मा का कांग्रेस के बृजलाल खाबरी के साथ जबरदस्त मुकाबला होगा।

भानू प्रताप और खाबरी के बीच होगा मुकाबला

बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतने वाले बृजलाल खाबरी इस बार कांग्रेस का हाथ थामकर चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरे हैं। उनके सामने पिछले 30 साल से मुख्य लड़ाई से बाहर चल रही कांग्रेस की इस चुनाव में वापसी कराने की सबसे बड़ी चुनौती है। जिसके लिए बृजलाल खाबरी को 4 बार सांसद रहे भानू प्रताप वर्मा से सामना करना पड़ेगा। अब देखना ये होगा कि जालौन लोकसभा सीट पर जनता किसको बैठाएगी।

जानिए कब कब रहे सांसद

भानू प्रताप वर्मा भाजपा से 4 बार 1996, 98, 2004, 14 में सांसद रहे और अब पांचवी बार फिर से भाजपा से ही टिकट मिला है। 2014 में भानू को 49.46 प्रतिशत वोट मिले और चौथी बार भी जीत हासिल की। बीएसपी से बृजलाल खाबरी और सपा से घनश्याम अनुरागी को हार का सामना करना पड़ा। अब देखना ये है कि सपा-बसपा जालौन लोकसभा सीट से किसे टिकट देगी।

जानिए किसको कहां से मिला भाजपा का टिकट

रामपुर- जयाप्रदा
पीलीभीत- वरुण गांधी
धौरहरा- रेखा वर्मा
सुल्तानपुर- मेनका गांधी
फर्रुखाबाद- मुकेश राजपूत
इटावा- रमाशंकर कठेरिया
कन्नौज- सुब्रत पाठक
कानपुर- सत्यदेव पचौरी
अकबरपुर- देवेंद्र सिंह भोला
जालौन- भानुप्रताप वर्मा
हमीरपुर- पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
फेतहपुर- साध्वी निरंजन ज्योति
कौशाम्बी- विनोद सोनकर
इलाहाबाद- रीता बहुगुणा
बाराबंकी- उपेंद्र रावत
फैजाबाद- लल्लू सिंह
बहराइच- अक्षयवार लाल गौड
कैसरगंज- ब्रजभूषण शरण सिंह
श्रावस्ती- दद्दन मिश्रा
गोंडा - कीर्तिवर्धन सिंह
डुमरियागंज- जगदंबिका पाल
बस्ती- हरीश द्विवेदी
महाराजगंज- पंकज चौधरी
कुशीनगर- विजय दुबे
बांसगाव- कमलेश पासवान
बलिया- वीरेंद्र सिंह मस्त
गाजीपुर- मनोज सिन्हा
चंदौली- महेंद्र नाथ पांडेय

बता दें कि जालौन लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान किया जाएगा।


बड़ी खबरें

View All

जालौन

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग