7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News: गुम हुए मोबाइल पाकर खिले चेहरे, जालौन पुलिस की बड़ी सफलता

Jalaun News: जालौन में पिछले कुछ समय से लगातार मोबाइल चोरी की घटनाएं बढती जा रही थीं। इसी सिलसिले में जालौन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 151 मोबाइल बरामद किये हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Big success of Jalaun police after finding 151 lost mobile phones

प्रतीकात्मक फोटो

Jalaun News: जालौन में पिछले कुछ समय से लगातार मोबाइल चोरी की और खो जाने घटनाएं बढती जा रही थीं। इसी सिलसिले में जालौन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अलग-अलग जगहों से 151 मोबाइल बरामद किये हैं। जालौन पुलिस को हाल ही में बड़ी सफलता हसिल हुई है। पुलिस ने जब गुम हुए मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए तो उनकी ख़ुशी दोगुनी हो गई।

बता दें की जालौन पुलिस को अलग अलग जगहों से 151 मोबाइल फोने बरामद हुए थे। इन मोबाइल फ़ोन को उनके असली मालिकों तक पहुँचाने में जालौन पुलिस लगी हुई थी। अंततः ये मोबाइल अपने असली मालिकों तक पंहुचा दिए गए।

25 लाख रुपये के 151 मोबाइल किये गए सुपुर्द

जालौन पुलिस को खो गए या चोरी हो गए 151 मोबाइल बरामद हुए थे। इनकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी जा रही है। इन सभी मोबाइल को उनके मालिकों तक पंहुचा दिया गया है। एसपी ऑफिस में मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किए ये सभी मोबाइल।