
Betwa River
जालौन. जालौन में बेतवा नदी में आज एक ऐसा हादसा हुआ, जिसन सबको हिलाकर रख दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने तफ्तीश शुरू कर दी। घटना कोटरा थाना क्षेत्र की बेतवा नदी की है। बताया गया कि कानपुर का रहने वाला अहसान उर्फ रानू (27) कोटरा कस्बे में अपने व्यवहारी सलीम के घर आया था। नगर में पानी की समस्या होने की वजह से अहसान घर के अन्य सदस्यों के साथ नहाने के लिए बेतवा नदी में गये थे साथ में सलीम की बेटी सन्नो (24) भी गई थी। इससे पहले आपको बताएं कि दोनों के साथ क्या हुआ, हम आपको को अवगत करा दें कि दोनों एक साथ पले-बढ़ें थे।
कोटरा निवासी सलीम वर्षों पहले अपने परिवार के साथ कानपुर के जूही लाल कालोनी में एहसान के घर किराये पर रहते थे। उनके और एहसान के पिता तुफैल के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। वह उन्हीं के साथ एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। इसलिए सन्नो व एहसान का बचपन एक साथ में बीता था। वह साथ में खेलते व पढ़ते थे। कुछ साल पहले वह काम खत्म कर गांव वापस आ गये थे, लेकिन किसी को यह पता नहीं था कि बचपन में एक साथ खेलने-पढ़ने वालों कि एक साथ ऐसी स्थिति हो जाएगा।
और फिर हुआ हादसा-
शनिवार दोपहर दो बजे के आसपास रानू नहाते समय गहरे गड्ढे की तरफ चला गया और पानी में डूबने लगा। रानू को बचाने की कोशिश में सन्नो भी नदी में गहराई की तरफ कूद गई, लेकिन गड्ढा इतना गहरा था कि अच्छी तैराकी होने के बावजूद वह खुद संभाल नहीं पायी। सन्नो भी रानू को बचाने की कोशिश में डूब गई जिस कारण दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद वहां जैसे कोहराम मच गया। गांव में हादसे के बारे में जानकारी होने पर सन्नो के अन्य परिवार वाले मौके पर पहुंच गये। इस बीच पुलिस भी वहां आ गई और गोता खोरों की मदद से उन्हें निकालने का प्रयास किया। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद दोनों के शव नदी से बाहर निकाल लिए गये और पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला हादसे का लग रहा है और दोनों के शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए, लेकिन इस हादसे की भी जांच की जा रही है जिससे पूरा मामला सामने आ सके।
तीन घरों में एक साथ छाया मातम-
कोटरा की बेतवा नदी में हुये हादसे से एक नहीं, बल्कि तीन परिवारों में मातम छा गया। कानपुर में एहसान के परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो वही सन्नो के मायके व ससुराल में भी मातम पसरा हुआ है। सन्नो कुछ दिनों पहले ही अपने मायके घूमने आई थी। जब सन्नो की मौत की खबर पति को मिली तो वह बदहवास हो गया। उधर अहसान के घर में उसकी मौत की खबर पहुंचते ही परिजनों की हालत खराब हो गई। उसके घर के कई लोग तुरंत कोटरा के लिए रवाना हो गए।
Published on:
24 Jun 2018 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allजालौन
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
