25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jalaun News: जला हुआ शव, बंधा चेहरा और खंदक में छिपी खौफनाक साजिश!

Jalaun Burnt Body Case:जालौन के उरई में सड़क किनारे खंदक में युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। चेहरे पर साफा बंधा था। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पहचान और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

2 min read
Google source verification

जालौन, उरई क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कैलिया थाना क्षेत्र के कैलिया-ब्योनाराजा रोड पर एक युवक का जला हुआ शव बरामद हुआ। शव सड़क किनारे खंदक में पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का माना जा रहा है, वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

संदिग्ध हालात में मिला शव, पहचान छिपाने की आशंका

जानकारी के अनुसार, यह शव कैलिया-ब्योनाराजा रोड पर एक गांव से करीब 500 मीटर पहले सड़क किनारे खंदक में पड़ा मिला। सुबह खेतों की ओर जा रहे एक ग्रामीण की नजर जब शव पर पड़ी तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक के चेहरे पर साफा बांधा गया था, जिससे उसकी पहचान छिपाने की कोशिश की गई थी। इसके अलावा शव को जलाने का भी प्रयास किया गया, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध बन गया है।पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को यहां लाकर फेंका गया। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने की कोशिश की गई। हालांकि, पूरी सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

जांच में जुटी पुलिस, पहचान कराने की कोशिश जारी

घटना की सूचना मिलते ही कैलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है। आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है और गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है। इसके साथ ही घटनास्थल के आसपास के रास्तों और संभावित ठिकानों की भी जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

क्या बोले पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक जालौन ने बताया किपीआरवी के माध्यम से कैलिया से ब्योना राजा के मध्य में एक लगभग 30 वर्ष के युवक के अधजले अवस्था में शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुयी । उक्त सूचना पर कैलिया पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल काे सुरक्षित करते हुए फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन एकत्रित किये गये । मृतक के शव को कब्जें में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया गया है।घटना के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया जा रहा है। मृतक के शव के शिनाख्त के हर सम्भव प्रयास किया जा रहे है. जो भी तथ्य प्रकाश में आयेगें उसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी ।