जालौन

जालौन में मिलावटखोरों पर शिकंजा: 5.50 कुंतल रॉ मटेरियल के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार, फैक्ट्री में बना रहे थे नकली मावा

जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र में गांव के अंदर फैक्ट्री चलाकर नकली मावा तैयार किया जा रहा था। जिला प्रशासन और पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी की। जिसमें नकली मावा के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

less than 1 minute read
Nov 09, 2023
जालौन में पकड़ी गई नकली मावा फैक्ट्री के बारे में जानकारी देते एसपी ईरज राजा।

दीपावली के त्यौहार के उत्सव एवं परंपराओं का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में पनीर और मावा की डिमांड मार्केट में बढ़ गई है। इस मांग को पूरा करने के लिए जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र में एक अवैध फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। प्रशासन और पुलिस ने छापेमारी करके इस फैक्ट्री का रॉ मटेरियल जब्त कर लिया है। साथ में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बनाया जा रहा था मावा और क्रीम

पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी ईरज राजा बताते हैं, “एसएचओ रामपुरा को मुखबिर ने नकली मावा और क्रीम बनने की सूचना दी थी। सूचना के आधार पर सीओ और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने दबिश दी तो वहां पर नकली खोवा, मावा और क्रीम बरामद हो गई। इसके अलावा भारी तादाद में रॉ मटेरियल मिला।

गांव के अंदर चलता था काम

नकली मावा बनाने का काम एक गांव के अंदर चल रहा था। एसपी ईरज राजा के मुताबिक, 5.50 कुंटल के लगभग वनस्पति घी मिला है। 5 कुंटल नकली खोवा और 3 कुंटल नकली क्रीम भी बरामद हुए हैं।


6 आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने नकली सामान के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी नकली खाद्य सामग्री बनाने का काम करते थे। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Published on:
09 Nov 2023 07:50 am
Also Read
View All

अगली खबर