29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बकरी ने दिया इंसानी शक्ल के बच्चों को जन्म, देखने के लिए दूर-दूर से पहुंचे लोग

Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन में बकरी ने दो बच्चों को जन्म दिया है। उनके चेहरे की बनावट और पूरा आकार इंसानों की बच्चों की तरह था।

less than 1 minute read
Google source verification

जालौन

image

Aman Pandey

Nov 22, 2023

Goat gave birth to human like children in up died after five minutes

जालौन में बकरी से जन्मे दो बच्चों को देखकर लोग हैरान हो गए। बकरी के बच्चे इंसानी बच्चों की तरह दिख रहे थे। शरीर पर कोई बाल नहीं थे। हाथ-पैर जरूर बकरी की तरह ही थे, लेकिन मुंह काफी हद तक इंसानों के बच्चों की तरह लग रहा था। इसकी जानकारी गांव में लगते ही देखने के लिए भीड़ जुट गई। हालांकि, जन्म के पांच मिनट बाद दोनों ही बच्चों ने दम तोड़ दिया।

कुठौंद के गांव के पशुपालक कमलेश दोहरे की बकरी ने मंगलवार को दो बच्चों को जन्म दिया। उनके चेहरे की बनावट इंसानों की बच्चों की तरह था। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी हुई, कोतुहल बन गया। दूर दराज गांव से लोग बकरी के इन बच्चों को देखने कमलेश के घर आने लगे। जन्म के 5 मिनट बाद ही दोनों बच्चों की मौत हो गई।

इस वजह से बदल जाती है बनावट
पशु चिकित्सक इस मामले में वैज्ञानिक कारण बता रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसा अनुवांशिक विकार के कारण होता है। इस विकार के कारण बच्चों के शरीर में अत्यधिक तरल पदार्थ भर जाता है, जिससे उनकी बनावट बदल जाती है।

Story Loader