29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाना बनाते समय महिला झुलसी, बचाने में पति भी आया चपेट में

बताया गया कि माधौगढ़ थाने के ग्राम बोहरा निवासी सचिन की पत्नी प्रवेश रसोई में गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sujeet Verma

•

Updated: 4 May 2016, 1:01 PM IST

burn

burn

जालौन.बोहरा ग्राम में खाना बनाते समय एक महिला जल गई। इसे बचाने के प्रयास में उसका पति भी झुलस गया। इस हादसे को जब परिजनों ने देखा तो नाजुक हालत में इलाज के लिये उरई के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, लेकिन हालत को देखते हुये चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कालेज झांसी के लिये रेफर कर दिया।

बताया गया कि माधौगढ़ थाने के ग्राम बोहरा निवासी सचिन की पत्नी प्रवेश रसोई में गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी। तभी गैस रिसाव के कारण कारण सिलेंडर में आग लग गयी। इससे प्रवेश उसकी चपेट में आ गयी। इस घटना को जब उसके पति सचिन ने देखा तो उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी चपेट में आकर झुलस गया।

आग लगते देख अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने आनन-फानन में आग को बुझाकर उन्हें इलाज के लिये ट्रॉमा सेंटर लेकर आये। इनकी हालत देख डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया, लेकिन नाजुक हालत होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।