10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केशव मौर्य ने सपा पर दिया बड़ा बयान, कहा – राम के नाम पर गोली चलाने वाले अब कर रहे हैं…

"लोकसभा और विधान सभा चुनाव में जो भाजपा की आंधी चली थी वही आंधी अब तूफान बनकर निकाय चुनाव में आयेगी और भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी."

2 min read
Google source verification
Keshav Prasad Maurya

Keshav Prasad Maurya

जालौन. लोकसभा और विधानसभा की तरह बीजेपी निकाय चुनाव जीतने के लिये पूरी जी जान से जुटी है जिससे वह नगरीय निकाय में भी कब्जा कर एक नया इतिहास दर्ज करा सके। इसी को लेकर भाजपा के स्टार प्रचारक पूरी तरह से जुटे हुये हैं। जालौन के उरई में बीजेपी के स्टार प्रचारक और प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद की सभी नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा-बसपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुये जमकर निशाना साधा।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि प्रदेश में इन तीनों पार्टियों को सुनने वाला कोई नहीं है इसीलिये यह चुनाव प्रचार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधान सभा चुनाव में जो भाजपा की आंधी चली थी वही आंधी अब तूफान बनकर निकाय चुनाव में आयेगी और भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि इन तीनों पार्टियों का अब अता पता नहीं है। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुये कहा कि राम के नाम पर गोली चलाने वाले अब कृष्ण को याद कर उनकी मूर्ती बनवाने में जुट गये हैं।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुंदेलखंड के विकास को लेकर भी बड़ी बातें कही है। उन्होंने कहा कि देश के मानचित्र पर कई विकसित क्षेत्र देखे होंगे। इसी तरह आने वाले समय में बुंदेलखंड सबसे विकसित और जगमगाता क्षेत्र होगा और इसके विकास के लिये वह लगातार लगे हुये हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड का विकास वादा नहीं बल्कि उनका संकल्प है। भाजपा बुंदेलखंड के विकास को नया आयाम देने का काम करेगी। क्योंकि केंद्र और राज्य में उनकी सरकार है।
डिप्टी सीएम यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों, गरीबों और नौजवानों के लिये खजाना खोला है। भाजपा ने नगर और गांव के 11 लाख गरीबों को आवास दिये हैं। इसके अलावा देश के पीएम नरेंद्र मोदी गरीबों से और गरीब उनसे प्रेम करते हैं।

वहीं उन्होंने विरोधियों पर भी निशाना साधते हुये कहा कि जब नोटबंदी हुयी तो विरोधी परेशान हो गये और उन्होंने कई अनर्गल बयान दिये, लेकिन अब कोई बोलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि कालाधन रखने वालों की बेचैनी बढ़ गई थी। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को कब्रिस्तान भेजने का काम भाजपा सरकार में देश के सैनिक कर रहे हैं। अभी तक ऐसा काम किसी भी सरकार में कोई नहीं कर पाया जो भाजपा सरकार में किया गया है।