
बायीं आंख का फड़कना कहीं आपके लिए किसी अशुभ समाचार का संकेत तो नहीं
जालौन. अगर आपकी बायीं आंख फड़क रही है तो आपको कई प्रकार की सावधानियां बरतने की जरूरत है नहीं तो आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। बता दें कि हमारे शरीर का सबसे नाजुक अंग आंख ही होती है। शास्त्रों के अनुसार बताया जाता है कि महिलाओं की दायीं या बायीं आंख फड़कना उनके लिए किसी शुभ या अशुभ समाचार का संकेत होता है तो वहीं पुरुषों के लिए उल्टा होता है।
जालौन निवासी ज्योतिषाचार्य दिलीप तिवारी ने बताया है कि जब महिलाओं की बायीं आंख फड़क रही होती है तो उनके अपने जीवन में कुछ अच्छा होने वाला होता है या फिर किसी शुभ समाचार का संकेत होता है। अगर लड़कियों की आंख चारों दिशाओं में फड़क रही है तो वह समझ लें कि उसको शादी के योग के संकेत मिल रहे हैं।
वहीं अगर महिलाओं की दायीं आंख फड़क रही है तो समझ जाएं कि उनके जीवन में कुछ अशुभ समाचार के संकेत मिलने वाले हैं। महिलाओं की दायीं आंख फड़कने से उनको जीवन में किसी संकट का आने का संकेत मिलता है।
इसके साथ ही बताया कि अगर पुरुषों की बायीं आंख फड़क रही है तो उनके जीवन में अब मेहनत और कष्टदायी समय नज़दीक आने का संकेत मिलता है। वहीं अगर पुरुषों की दायीं आंख फड़के तो उनको जीवन में किसी शुभ समाचार का संकेत मिलता है।
Updated on:
23 Feb 2019 12:29 pm
Published on:
14 Feb 2019 10:33 am
बड़ी खबरें
View Allजालौन
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
