5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ज्योतिषियों ने बताई महाशिवरात्रि पर्व की सही तारीख व समय, जानिए क्या शुभ मुहूर्त और ध्यान रखने योग्य बातें

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) 2020 में 21 फरवरी कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को है, जल अभिषेक करने का शुभ टाइम सुबह 04:25 बजे से शुरू होकर 10:17 बजे तक रहेगा। जानें कैसे करें भगवान शिव की पूजा।

3 min read
Google source verification

जालौन

image

Neeraj Patel

Feb 19, 2020

ज्योतिषियों ने बताई महाशिवरात्रि पर्व की सही तारीख व समय, जानिए क्या शुभ मुहूर्त और ध्यान रखने योग्य बातें

उत्तर प्रदेश. हिन्दू धर्म में शास्त्रों के अनुसार देवों के देव महादेव का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि (Mahashivratri) 2020 में भव्य तराके से मनाने के लिए शिव भक्तों में अभी से काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। महाशिवरात्रि पर्व पर महादेव की पूजा के लिए सभी शिव मन्दिरों में जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। महाशिवरात्रि पर्व के दिन महादेव के जल अभिषेक करने के लिए यूपी के सभी शिव मन्दिरों में सुबह होते ही भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। सभी भक्तों द्वारा शिव मन्दिरों में जल के साथ-साथ भगवान शिव का दूध से भी अभिषेक किया जाता है और पूजा अर्चना भी की जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार - सारे देवताओं में महादेव ऐसे देव हैं, जो अपने भक्‍तों की भक्ति और पूजा से बहुत जल्‍दी खुश हो जाते हैं और उनकी मनोकामना पूरी कर देते हैं।

महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त | Mahashiv Ratri Ka Shubh Mahurt

जालौन निवासी ज्योतिषाचार्य दिलीप तिवारी ने बताया है कि 21 फरवरी 2020 महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त का समय दिन शुक्रवार को सुबह 04:25 से शुरू होगा और 22 फरवरी 2020 दिन शनिवार को सुबह 07:30 तक रहेगा। इस बार शुभ मुहूर्त में पूजा करने का विशेष संयोग बन रहा है क्योंकि इस बार महाशिवरात्रि का पर्व फरवरी माह में पड़ रहा है। पिछले वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व मार्च के महीने में पड़ा था। इस शुभ मुहूर्त के समय में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से भक्तों की हर मानोकामना पूरी हो जाएगी।

महाशिवरात्रि पर जलअभिषेक का समय

महाशिवरात्रि 2020 के पर्व पर भगवान शिव के जलअभिषेक का समय (Jalabhishek ka Time) 21 फरवरी को सुबह 04:25 बजे से शुरू होकर 10:17 बजे तक रहेगा। इसलिए सभी भक्त जलअभिषेक के टाइम पर ही भगवान शिव को जल या दूध चढ़ाएं। महाशिवरात्रि 2020 के पर्व पर सभी शिवभक्त सही और शुभ समय में ही भगवान शिव का जलअभिषेक करें। शास्त्रों के अनुसार, महाशिवरात्रि पर सही और शुभ समय में ही भगवान शिव का जलअभिषेक करने लोगों को सारे पापों से मुक्ति मिल जाती है और साथ ही मनोकामना भी पूरी हो जाती हैं।

महाशिवरात्रि व्रत का समय

महाशिवरात्रि व्रत का समय भी शुभ मुहूर्त (MahaShiv Ratri Vrat ka Shubh Mahurt) के समय के साथ 21 फरवरी दिन शुक्रवार को सुबह 04:57 से शुरू होकर 22 फरवरी दिन शनिवार को सुबह 07:37 तक रहेगा। इस समय में महाशिवरात्रि का व्रत रखने से भोलेनाथ शिव शम्भू अपने भक्तों से जल्दी ही खुश हो जाते हैं और अपनेे सभी भक्तों की मनोकामना पूरी कर देते हैं।

महाशिवरात्रि व्रत रखने के समय इन बातों का रखें विशेष ख्याल

- महाशिवरात्रि व्रत रखने वाले शिव भक्त बिना कुछ खाए निर्जला व्रत भी सकते हैं।
- महाशिवरात्रि व्रत रखने वाले शिव भक्त नमक रहित खाना न खाएं।
- शिव भक्तों को महाशिवरात्रि व्रत के समय अगर भूख लगती है तो वह फलाहार कर सकते हैं।
- महाशिवरात्रि व्रत के समय शिव भक्त फलाहार सेव, अनार, अंगूर, केला, और संतरा आदि शामिल कर सकते हैं।
- शिव भक्तों को व्रत के समय विशेष ध्यान रखना होगा जिससे उनका व्रत न टूटे।

महाशिवरात्रि पूजा विधि

- महाशिवरात्रि का व्रत रखने वाले सभी भक्त सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
- इसके बाद भगवान शिव का जल अभिषेक करने के साथ धतूरा, और वेलपत्र भी चढ़ाएं।
- इसके बाद भगवान शिव की आरती करें और ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।
- महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे आपके मन को शान्ति मिलेगी।
- इसके बाद भगवान शिव को दूध चढ़ाएं और उनको मीठे फल भी चढ़ाएं।
- भगवान शिव का भोग में मीठे फल में बेर चढ़ाने बहुत अधिक महत्व है। इसलिए उनके भोग में बेर को जरूर शामिल करें।
- इसके बाद भगवान शिव से अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना करें।