23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Orai: पुलिस हिरासत में युवक की मौत, नीला पड़ा शव, अस्पताल के इमरजेंसी के सामने छोड़कर भागे पुलिसकर्मी 

उत्तर प्रदेश के उरई में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की बहन ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के शरीर पर नीले निशान पुलिस की बर्बरता को दिखा रही है।

2 min read
Google source verification

जालौन

image

Swati Tiwari

Jul 14, 2024

up police jalon

उत्तर प्रदेश के उरई में हत्या के आरोप में पकड़े गए युवक की मौत हो गई। मृतक की बहन ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस वालों ने थर्ड डिग्री टॉर्चर का प्रयोग करते हुए उसे बेदम कर दिया। युवक के पूरे शरीर पर नीले निशान हैं जिसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि पुलिस ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। इतना ही नहीं पुलिस वालों ने युवक के शव को अस्पताल के इमरजेंसी के सामने छोड़कर चले गए। 

जुर्म कुबुल करने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर

परिजनों के मुताबिक युवक से जुर्म कुबुल करने के लिए पुलिस वालों ने उस पर थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। बता दें कि शव के सिर से लेकर पीठ तक, दोनों हाथों की हथेलियों, पैर और तलवे पर चोट के निशान हैं। जहां चोट है वहां-वहां पर नीला निशान है। 

युवक की पत्नी अंजू ने बताया कि बुधवार की शाम को ही उसके पति राजकुमार को पुलिस अपने साथ ले गई थी। दिन भर उसने इसकी जानकारी करनी चाही, लेकिन किसी को कोई भी जानकारी नहीं दी गई। शनिवार सुबह गाड़ी से उसके पास पुलिस आई और कहा कि बीमारी के चलते तुम्हारे पति की मौत हो गई है, साथ चलो।

युवक पर हत्या करने का था आरोप 

युवक पर इंदिरा नगर में किराये के मकान में रह रहे संतोष कुमार की सिर पर पत्थर मारकर हत्या करने का आरोप था। शक के आधार पर पुलिस ने मृतक राजकुमार को हिरासत में लिया था। कोतवाली पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम हत्या के मामले में रामकुमार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि युवक बीमार था और बीमारी के चलते ही हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। अब मौत की असल वजह क्या है ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत ही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढें: इस सांप ने लिखी खौफनाक स्क्रिप्ट, चैलेंज दे युवक को सात बार डसा, अब वन विभाग के छूटे पसीने