27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लड़कियों को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 1 की मौत, 7 घायल

एट-कोटरा मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालौन

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 12 Jul 2018, 10:55 PM IST

Tractor accident

Tractor accident

जालौन. एट-कोटरा मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कुछ लड़कियों को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक अपना संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। जिससे ट्राली में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग उसमें दब गये, जिसमें 1 की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को वहाँ से निकालने वाले लोगों ने देखा तो मौके पर पहुंचे और उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद उसमें दबे लोगों को बाहर निकाल उन्हें इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें- यूपी के लाल का इंग्लैंड में धमाल, कुलदीप यादव पहुंचे नंबर 2 पर, अखिलेश यादव से ऐसे हुई तुलना, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

घटना कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरकुरू के पास की है। बताया गया कि कालपी के देवकली के रहने वाले रमेश अपने दो पुत्रों और 6 से अधिक मजदूरों को लेकर ग्राम बिनौरा में बिजली के खंभों पर तार कसने के लिये गये थे। काम समाप्त करने के बाद जब सभी ट्रैक्टर-ट्राली से वापिस लौट रहे थे और वह ग्राम कुरकुरु के पास पहुंचे थे, तभी रोड पर अचानक कुछ लड़कियां आ गई। जिन्हें बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चलाने वाला अपना संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे खंती में पलट गया। इससे ट्राली में बैठे रमेश और उसके पुत्र कल्लन, दीपक के साथ वीरसिंह और पप्पू सहित 7 लोग घायल हो गये। इस हादसे को जब ग्रामीणों ने देखा मौके पर पहुंचे और उन्होने ट्राली में दबे लोगों को बाहर निकाला लेकिन उसमें दब जाने से रमेश की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं घायलों का इलाज अभी भी जिला अस्पताल में चल रहा है।