
UP Board Admit Card 2019 : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सभी छात्र ऐसे प्राप्त करें यूपी बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र
जालौन. 7 फरवरी दिन गुरूवार से शुरू होने यूपी बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सभी छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र (UP Board Exam Admit Card) का वेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड Class X और Class XII परीक्षा का समय बहुत ही नजदीक आ गया है। इसके साथ ही 10वीं और 12वीं के सभी छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा केन्द्र भी देखना चाहते हैं क्योंकि एडमिट कार्ड पर यूपी बोर्ड एग्जाम सेन्टर का भी नाम लिखा रहता है।
छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र का कर रहे इंतजार
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए छात्रों के पास अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। जैसे - जैसे यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board exam 2019) का समय नजदीक आ रहा है वैसे ही दशमीं के बारहवीं का यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा प्रवेश पत्र का इंतजार बढ़ता जा रहा है।
अभ्यर्थी अपने-अपने स्कूलों में जाकर ले सकते हैं एडमिट कार्ड
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा प्रवेश पत्र के लिए छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र सभी स्कूलों की वेबसाइट पर बहुत जल्द अपलोड कर दिए जाएंगे। यूपी बोर्ड 2019 की परीक्षा में शामिल होने से पहले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अभ्यर्थी अपने-अपने स्कूलों में जाकर यूपी बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
दो पालियों में होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
बतादें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा 2019 प्रथम पाली में 08:00 बजे से 11:15 तक और दूसरी पाली में 02:00 बजे से 05:15 बजे तक कराई जाएंगी।
Updated on:
02 Feb 2019 11:38 am
Published on:
22 Jan 2019 01:09 pm
बड़ी खबरें
View Allजालौन
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
