
पहले साड़ी उतारी फिर चप्पल खोला और नदी में छलांग लगा दी महिला, तलाश जारी
Jalaun News: यूपी के जालौन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आज यानी शनिवार को एक महिला घूमते-टहलते यमुना पुल पर पहुंची। पुल पर पहुंचने के बाद उसने यहां पहले चप्पल उतारा और फिर साड़ी उतारी और नदी में छलांग लगा दी। मामले की जानकारी जब परिजन को हुई तो वे मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश में जुट गई। हालांकि, काफी खोजबीन के बाद भी महिला का पता नहीं चल सका है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पूरा मामला जालौन के पंडितपुर गांव का है। माता प्रसाद दोहेरे की पत्नी शांति देवी आज खाना खाने के बाद घर से निकल गई। उस समय महिला का पति घर पर नहीं था, वह जानवरों को लेकर उसे चराने खेतों की तरफ गया था। पत्नी शांति देवी जालौन-औरैया सीमा पर बने यमुना पुल पर पहुंच गई। पुल पर पहुंचने के बाद महिला ने पहले चप्पल उतारा और फिर साड़ी को उतार कर पुल पर रख दिया। इसके बाद पुल से नीचे यमुना नदी में छलांग लगा दी। महिला को नदी में कूदे देख वहां से गुजर रहे लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस चौकी शंकरपुर को दी, जिसके बाद पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और महिला को खोजने के लिए मछुआरों को बुलाया। हालांकि, काफी खोजबीन के बाद भी महिला का कुछ पता नहीं चल सका। उधर, सूचना पर महिला के परिजन भी मौके पर आ गए। महिला की पहचान जालौन के पंडितपुर गांव निवासी माता प्रसाद दोहरे की 70 वर्षीय पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है।
Published on:
30 Sept 2023 09:25 pm
बड़ी खबरें
View Allजालौन
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
