24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डाकघर के खाते में जमा कराए थे हजारों, अब एक साल से काट रहा चक्कर

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
डाकघर रजिस्टर में जमा बता रहे 10 हजार रुपए

डाकघर रजिस्टर में जमा बता रहे 10 हजार रुपए

भाद्राजून. भारतीय डाक विभाग के रायथल डाकघर से एक ग्रामीण के खाते से करीब दस हजार रुपए की राशि गायब हो गई। जानकारी के अनुसार ग्रामीण गोपालसिंह पुत्र गेनसिंह राजपुरोहित ने रायथल डाकघर में 10 हजार रुपए 13 जुलाई 2007 को जमा कराए थे। जिसका इंद्राज डाकघर के रजिस्टर में भी है, लेकिन उसके पोस्ट ऑफिस के खाते में महज एक हजार रुपए ही जमा बताए जा रहे हैं। बाकी की राशि खाते से कैसे और कब गायब हुई इस बारे में कोई बताने को तैयार ही नहीं है। पास बुक का प्रिंटर नहीं होने के कारण डाक विभाग के कार्मिकों ने पासबुक में हाथ से एंट्री कर रखी है।जबकि रजिस्टर में 10 हजार की राशि जमा बोल रही है। ग्रामीण ने डाकघर के कर्मचारियों इसका जिम्मेदार ठहराया है।
नहीं दे रहे उचित जवाब
ग्रामीण खाताधारक का कहना है कि रायथल डाकघर में इस जमा राशि की जानकारी के लिए डाक अधिकारी से पूछा गया तो वे सायला जाकर पता करने की बात कर रहे हैं। वहीं सायला डाकघर अधिकारी इसके लिए सिरोही जाने की बात कर रहे हैं।