14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jalore Road Accident: कार और निजी बस की टक्कर, युवक की मौत, मौके से भागा ड्राइवर

Jalore Accident: जालोर के चितलवाना थाना क्षेत्र में कार और निजी बस की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बस सड़क से उतरकर झाड़ियों में जा घुसी और चालक मौके से फरार हो गया।

2 min read
Google source verification
Jalore Road Accident

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार और मृतक श्रवण कुमार। फोटो- पत्रिका

जालोर। चितलवाना थाना क्षेत्र की रणोदर की सरहद में रविवार को कार और निजी बस की भिंड़त हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और बस हाईवे से नीचे उतर गई। पुलिस जानकारी के अनुसार रविवार को कार सिवाड़ा से रणोदर की तरफ जा रहा थी। इस दौरान रणोदर की सरहद में बाड़मेर से सांचौर जा रही निजी बस ने ओवरटेक के दौरान सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी, जिसमें कार चालक युवक गिरधर धोरा निवासी श्रवण कुमार विश्नोई (32) पुत्र की मौत हो गई।

यह वीडियो भी देखें

हादसे के दौरान बस भी अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर झाड़ियों में जा घुसी। हादसे में कार में प्रकाश और एलची देवी को हलकी चोटें आई। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रकाश श्रवण के मामा का लड़का है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों व बस में सवार सवारियां ने कार से युवकों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बस में 30 से अधिक सवारियां बताई जा रही है, हालांकि बस में सवार किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।

एक दिन में दो हादसे

इससे पहले बिशनगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाड़मेर बिशनगढ़ स्टेट हाईवे सड़क मार्ग पर ऐलाना-उम्मेदाबाद के बीच दो गाड़ियों की टक्कर में दो बुुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई, जबकि इसी कार में सवार चार अन्य घायल हो गए। हादसे में लीला देवी (60) पत्नी शांतिलाल और सौरमदेवी (55) पत्नी हरिराम मेघवाल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ओडवाड़ा से ये सभी पांथेड़ी गांव जा रहे थे। पांथेड़ी में शुगर की बीमारी का देसी इलाज (झाड़ा) किया जाता है, ऐसी इन लोगों को जानकारी मिली थी।

हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के ऐलाना गांव के पास हुआ। उम्मेदाबाद पुलिस चौकी प्रभारी डूंगराराम ने बताया कि कार में ओड़वाड़ा (जालोर) गांव निवासी शांतिलाल राजपुरोहित, उनकी पत्नी लीला देवी, दिनेश मेघवाल, सुशीला पुत्री दिनेश कुमार मेघवाल, सौरम देवी पत्नी हरीराम मेघवाल और हड़मतगढ़ निवासी वचनाराम पुत्र रावताराम मेघवाल सवार थे। ऐलाना गांव के पास यह हादसा हुआ। जिसमें दोनों वाहन पलट गए। लोगों की सूचना पर जालोर से दो एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं। घायलों को जालोर के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया।