30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्यालय में आधुनिक शिक्षा पद्धति को उपयोग में लाएं शिक्षक-मंत्री

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Dharmendra Ramawat

•

Updated: 7 Dec 2019, 10:03 AM IST

शिक्षक संघ प्रगतिशील का 59वां प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन

शिक्षक संघ प्रगतिशील का 59वां प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन

सांचौर. राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का 59वां प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन राउमावि सांचौर में वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम बिश्नोई के मुख्य आतिथ्य, पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी की अध्यक्षता, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल व केसरमल चौधरी के आतिथ्य में हुआ। इस दौरान मंत्री बिश्नोई ने समय में बदलाव के साथ शिक्षकों से आधुनिक शिक्षा पद्धति उपयोग में लाने की बात कही। पूर्व उप मुख्य सचेतक देवासी ने शिक्षकों से इमानदारी पूर्वक कर्तव्य के निर्वहन की बात कही। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष किशनलाल सारण ने संगठन की वार्षिक गतिविधियोंं व शिक्षा में सुधार को लेकर विचार रखे। मुख्य महामंत्री पूनमचंद बिश्नोई ने 21 सूत्रीय मांगों के समाधान की राज्य सरकार से मांग की। शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष बनाराम चौधरी ने कांग्रेस सरकार की ओर से 2018 की बजट घोषणा में कर्मचारियों से किए गए वादे पूरा करने की बात कही। इस मौके जयकिशन साहू, भैराराम गोदारा, लाभूराम सारण, मनोज सारण, नेता प्रतिपक्ष बीरबल पूनीया, जगदीश गोदारा, हरिश पुरोहित अध्यक्ष समस्त व्यापार संघ, प्रकाश गोदारा, भजनलाल लोल, पीसी डारा, मांगीलाल सीए, हरिश परमार, मणीलाल मांजू, भागीरथ बिश्नोई, लक्ष्मण के पुरोहित, गणपतलाल बिश्नोई, नरिंगाराम चौधरी, प्रभाराम चौधरी, लाडूराम खीचड़, राजूराम सारण, महादेवाराम, जसवन्तसिंह, चेतनस्वरूप, मणीबेन, सत्यनारायण व खीयाराम पूनीया सहित कई लोग मौजूद थे।
प्रांतीय अधिवेशन के लिए शिक्षक रवाना
जालोर. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रांतीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए क्षेत्र के शिक्षक ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को रेवाना हुए। संगठन के ब्लॉक मंत्री नाथाराम भाटी ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का दो दिवसीय प्रांत स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन बीकानेर में होगा। जिसमें शैक्षिक नवाचारों पर मंथन किया जाएगा। साथ ही शिक्षक समस्याओं की ज्वलंत समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन बीकानेर के गंगाशहर क्षेत्र के आदर्श विद्या मंदिर में होगा। जिसमें दुर्गादास क्षेत्र प्रचारक का बौद्धिक रहेगा। वहीं अर्जुनराम मेघवाल केंद्रीय राज्य मंत्री, सतीश पूनिया प्रदेशाध्यक्ष भाजपा बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में नरेन्द्र बोहरा, खुशवंत नाग, मुकेश सुन्देशा, करणसिंह, हितेश दवे, जेताराम, बाबूलाल सुन्देशा व नरेन्द्रसिंह व कई शिक्षक भाग लेंगे।