5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्राओं से अभद्रता से खफा अभिभावक स्कूल पहुंचे टीसी लेने

कीलवा के आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Vinja Ram Dudi

•

Updated: 23 Jan 2018, 10:24 AM IST

Government school

Adarsh Government senior secondry school keelwa

सांचौर. कीलवा के आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक छात्र की ओर से छात्राओं को परेशान करने के मामले में अभिभावक विद्यालय में टीसी लेने पहुंचे। छात्राओं को परेशान करने के मामले को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने विद्यालय के आगे धरना देकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से विद्यालय में प्रार्थना पत्र देते हुए करीब 150 विद्यार्थियों की टीसी के लिए आवेदन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में पढऩे वाली छात्राओं के साथ अनुसूचित जाति का एक छात्र विद्यालय में छात्राओं के साथ अश्लील हरकत व अभद्र व्यवहार करता है। छात्राओं के बस्ते में पत्र डालकर उन्हें परेशान करता रहता है। जिससे छात्राएं मानसिक रूप से परेशान है। इस छात्र की हरकत की वजह से कई छात्राओं ने विद्यालय आना भी बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस छात्र व उसके परिजनों को समझाइश के बावजूद वह छात्राओं को लगातार परेशान कर रहा था। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो उनके खिलाफ एससीएसटी का झूठा प्रकरण दर्ज करवा दिया। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा है। जिसमें बताया कि उस छात्र को विद्यालय में अनुशासनहीनता की वजह व छात्राओं के साथ गलत व्यवहार करने के मामले में स्थाई रूप से बाहर निकाला जाए। उन्होंने ने बताया कि ग्रामीणों पर दर्ज किए गए झूठे प्रकरण को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन व धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
दिनभर विद्यालय के बाहर धरना
आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कीलवा के आगे ग्रामीणों का अल सवेरे से ही धरना शुरू हो गया था। ग्रामीणों ने बालिकाओं के साथ विद्यालय में गलत हरकत करने के विरोध में नाराजगी जताई। इस दौरान ग्रामीणो ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन भी छात्राओं के साथ गलत व्यवहार करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कार्रवाई करने व झूठे प्रकरण वापस लेने की मांग की।
निष्पक्ष जांच की मांग
जालोर. करणी सेना जलाध्यक्ष चंदनसिंह कोराणा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर सांचौर के कीलवा गांव में स्कूली बच्चों के झगड़े के प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की। ज्ञापन में मामले में पुलिस की ओर से ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान जसवंतसिंह देसु, गजेंद्रङ्क्षसह बादनवाड़ी, जितेंद्रसिंह अगवरी, खुशपालसिंह मोरुआ, इद्रसिंह बादनवाड़ी, विक्रमसिंह टेकरा समेत कई जने मौजूद थे।