10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

शहीदों के नाम समारोह में दी मनमोहक प्रस्तुति

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Google source verification
शहीदों के नाम समारोह में दी मनमोहक प्रस्तुति

शहीदों के नाम समारोह में दी मनमोहक प्रस्तुति

एक शाम शहीदों के नाम, रक्तदान वीरों का सम्मान


भीनमाल. शहर के वरिष्ठ संस्कृत उपाध्याय विद्यालय में युथ फोर नेशन संस्थान के तत्वावधान में एक शाम शहीदों के नाम व रक्तदान वीरों का सम्मान समारोह हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अमर जवान शहीद स्मारक के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनएसजी ब्लैक कैट कमांडो सुनील नायक, रिटायर्ड मार्कोस कमांडो हिम्मतसिंह, नून महंत रामपुरी, जिला प्रमुख बनेसिंह गोयल, प्रधान धुकाराम राजपुरोहित, पालिका उपाध्यक्ष प्रेमराज बोहरा व अधिशासी अधिकारी सिकेश काकरिया, नमो विचार मंच प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण, नायक कमांडो किसनाराम, अमर शहीद सेवा समिति प्रदेशाध्यक्ष ओम मुंडेल, समाजसेवी देवाराम माली, राज्य कर अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई मौजूद थे। बच्चों ने देशभक्ति कविताएं राष्ट्रगान के कुल 20 प्रोग्राम की प्रस्तुति दी, जिसमें एसिड अटैक पर खुशी एंड पार्टी ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के बारे में नाटक के माध्यम से जानकारी दी। मंच संचालन मीठालाल जांगिड़, किशोर सांखला व भंवरसिंह राव ने किया। युथ फोर नेशन संस्थान अध्यक्ष सतीश सैन व सचिव पृथ्वीराज फुलवारिया ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके डॉ. भूपेन्द्र चौधरी, डा. अक्षय बोहरा, जयरूपाराम माली, कपूराराम गहलोत, सुरेश पारीक, राजेश आर्य, डॉ. प्रेमराज परमार, भरतसिंह भोजानी, जसराज पुरोहित, सरोज बाफना, लता व्यास, महिला विकास परिषद से पार्षद गोमती देवी, दिनेश जोशी, रघुनंदन पारीक, दिनेश भट्ट, प्रवीण फुलवरिया, सुरेश नामा, रमेश फुलवरिया, नरेश देवासी, किशोर फुलवरिया, सुनील तिवारी, जगदीश वैष्णव, अभिषेक बंजारा, महेन्द्र फुलवरिया, अरविंद महेश्वरी, ललित होण्डा सहित कई लोग मौजूद थे।

'बच्चों में संस्कारों का सिंचन करेंÓ
जालोर. शहर के लालपोल स्थित आदर्श विद्या मंदिर बालिका प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को शिशुभाग का वार्षिकोत्सव मनाया गया। प्रेमनाथ महाराज का सान्निध्य रहा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विद्या भारती के वरिष्ठ सदस्य राधेश्याम ने कहा कि बच्चों में संस्कारों का सिंचन करना चाहिए। मुख्य अतिथि मनीषा पाटील व अध्यक्ष भगाराम सुथार रहे। कांतिलाल सोनी, राजेन्द्र टांक, पार्षद मदनलाल मीणा आदि का आतिथ्य रहा। शिशु वाटिका के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य गायत्री देवी, व्यस्थापक गणपतचंद सोनी, खम्मा प्रजापत ने विचार व्यक्त किए। जोगेश ओझा, गणेशाराम सुथार, प्रवीण सोलंकी, सुनीता शर्मा, शशिबाला राठौड़, हेमा गोस्वामी, गोविन्द परमार आदि उपस्थित थे।


बड़ी खबरें

View All

जालोर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग