
जालोर. जिले में बाढ़ की वजह से सडक़ मार्गों के सम्पर्क टूट जाने से रोडवेज बसों का संचालन बंद हो गया था। लेकिन बुधवार को रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया हैं। वहीं गुरुवार से जिले में रोडवेज के सभी रूट शुरू हो जाएंगे।
डिपो मैनेजर यशवंत सिंगारिया ने बताया कि जिले में बाढ़ की वजह से रोडवेज बसो का संचालन बंद हो गया था। अब बुधवार से रोडवेज बसो का संचालन शुरू हो गया हैं। बुधवार को जालोर से बाड़मेर, अहमदाबाद,बालोतरा,जोधपुर, जयपुर,उदयपुर, कोटा जाने वाली रोडवेज बसे शुरू हो गई हैं। ऐसे में इन रूट में जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.