22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेपकतकरा में मिश्रा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

www.patrika.com/rajasthan-news

less than 1 minute read
Google source verification
सेपकतकरा में मिश्रा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

सेपकतकरा में मिश्रा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

जालोर. राष्ट्रीय सेपकतकरा टीम में जिले के अनुराग मिश्रा का चयन हुआ है। वह आंध्रप्रदेश के कडप्पा में 11 से 15 जनवरी तक होने वाली राष्ट्रीय सबजूनियर बालक बालिका सेपकतकरा प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेगा। जिला सेपकतकरा संघ के अध्यक्ष विनोद आर्य ने बताया कि अनुराग ने 3 से 5 जनवरी तक जोधपुर में हुई 22वीं राज्य स्तरीय सबजूनियर सेपक तकरा प्रतियोगिता के रेग्यु व डबल इवेंट में जिले की टीम से भाग लिया था। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर उसका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। अनुराग बुधवार को जोधपुर से राजस्थान टीम के साथ सेपक तकरा संघ के प्रदेश अध्यक्ष टिकेसिंह के निर्देशन में आंध्रप्रदेश के लिए रवाना हुआ। रवानगी के समय सिंह ने कहा कि राजस्थान टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी और राज्य के लिए पदक लेकर लौटेगी। आर्य ने बताया कि अनुराग आर्य सुभाष व्यायामशाला का नियमित प्रशिक्षणार्थी है। उसके चयन पर जिला वुशू संघ के अध्यक्ष शिवदत्त आर्य, कुश्ती संघ ओलिम्पिक पद्धति के अध्यक्ष दलपतसिंह आर्य, आर्यवीरदल के संचालक प्रशान्तसिंह, तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, पॉवर लिफ्टिंग संघ के सचिव कांतिलाल आर्य, एथेलेटिक्स संघ के सचिव कन्हैयालाल मिश्रा, गणपतलाल आर्य, छगन आर्य, कूपाराम आर्य, एथेलेटिक्स संघ के अध्यक्ष भरत मेघवाल, राष्ट्रीय मुक्केबाज वरुण शर्मा, मोहनलाल आर्य, छगननाथ, भूराराम आर्य, अर्जुन आर्य, भरत आर्य, प्रवीण आर्य, जितेंद्र परिहार, जगदीश सोलंकी, अरुण आर्य, दिनेश पालीवाल, कैलाश सुन्देशा व धर्मेंद्र सुन्देशा सहित खेल प्रेमियों ने खुशी जताई।