4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Weather Alert : राजस्थान में 19 जुलाई को रहे सावधान! इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

IMD Weather Alert : राजस्थान में सक्रिय मानसून के बीच 19 जुलाई को 22 जिलों में भारी बारिश होगी, और कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती हैं। ऐसे में राजस्थान बारिश से तरबतर हो जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Vinod Singh Chouhan

•

Updated: 17 Jul 2023, 9:50 PM IST

,

,

IMD Weather Alert : राजस्थान में सक्रिय मानसून के बीच 19 जुलाई को 22 जिलों में भारी बारिश होगी, और कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती हैं। ऐसे में राजस्थान बारिश से तरबतर हो जाएगा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 19 से 25 जुलाई तक राजस्थान में भारी बारिश का दौर चलेगा। बतादें कि राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों में भी भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मानसून का नया चरण 19 जुलाई से भारी से अति भारी बारिश के साथ शुरू होगा, जो 25 जुलाई तक जारी रहेगा। सभी संभागों में अच्छी बारिश दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम केन्द्र जयपुर ने अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, सिरोही, उदयपुर, हनुमानगढ़, जालौर, पाली, अलवर और श्रीगंगानगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मारवाड़ के ये जिले होंगे तरबतर
मौसम विभाग ने खुलासा किया है कि जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकतर हिस्सों में 25 जुलाई तक बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी और भारी बारिश का दौर चलेगा। अभी गत एक सप्ताह के मारवाड़ के अधिकतर इलाकों में मानसून की झमाझम का इंतजार बना हुआ है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद मारवाड़ के लोग फिर से सावन की झमाझम का आनंद उठा सकेंगे। बतादें कि पाली, जालोर और सिरोही के कुछ बांधों में अब तक चादर चल रही है और 19 जुलाई को इन तीनों जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

जुलाई के अंत तक बारिश का दौर
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आर.एस. शर्मा का कहना है कि बंगाल की खाड़ी लगातार नए सिस्टम बन रहे हैं, जिसके चलते मानसून की सक्रियता बनी हुई है। अगले दो दिन बाद फिर से बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा है, जिसके असर सप्ताहभर से ज्यादा या 10 दिन तक रहने की उम्मीद है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, यदि ऐसा होता है तो राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा और जुलाई के अंत तक बारिश का अच्छा आंकड़ा आने की उम्मीद है। उधर, मानसूनी हवाएं भी राजस्थान पर बन रही है, जिससे भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो रही है।

देश में यहां भारी बारिश

स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी मध्य उत्तर प्रदेश, दिल्ली के कुछ हिस्सों, हरियाणा, उत्तरी पंजाब, दक्षिणी गुजरात, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी तेलंगाना, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। उधर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है |