चितलवाना। खेतेश्वर महाराज एवं अष्ठ ऋषि प्राण -प्रतिष्ठा का बिजरोल खेड़ा में ब्रह्मधाम आसोतरा के गादिपति तुलसाराम महाराज व संत महात्माओं के सान्निध्य में पुरोहित समाज की ओर से वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खेतेश्वर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर खुशहाली की कामना की। इस मौके संत संमाज के राष्ट्रीय सचिव निर्मलदास महाराज, सत्यानंद महाराज, विष्णुस्वरुप महाराज, बालकनंद महाराज,भवानीगिरी महाराज,डॉ.ध्यानाराम महाराज,श्रम एवं राजस्व राज्य मंत्री सुखराम बिश्रोई, सांसद देवजी एम पटेल,पूर्व मंत्री राज के पुरोहित, टस्ट के महामंत्री प्रताप राजपुरोहित,उपाध्यक्ष भोमाराम बालेरा, कोषाध्यक्ष नरसाराम, पूर्व प्रधान धुखाराम राजपुरोहित, सिवाना प्रधान मुकुन्दङ्क्षसह,विकास अधिकारी तुलसाराम, जिला परिषद सदस्य जंयतीलाल, जोगाराम पुरोहित,हरचंद पुरोहित, प्रभुदयाल,जसराज सहित ग्रामीण मौजूद थे।