
एक आरोपी को किया गिरफ्तार, जबकि एक नाबालिग को लिया संरक्षण में, क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के बहाने उड़ाते थे मोटरसाईकिल।
भीनमाल. शहर में बढ़ती मोटरसाईकिल चोरी की वारदात की रोकथाम के लिए गठित पुलिस टीम ने मोटरसाईकिल चोर गिरोह का राजफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को भी संरक्षण में लिया। दोनों आरोपी शहर में मोटरसाईकिल चुराने के लिए रैकी कर रहे थे। इसके अलावा गिरोह के दो आरोपी फरार है। उसकी भी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों ने मोटरसाइकिल चुराने की 8 वारदातें स्वीकारी है। एसआई सहीराम पूनिया ने बताया कि शहर में बढ़ती मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पूनासा चौकी प्रभारी एएसआई अनिल कुमार, कास्टेबल सेवाराम, शिशपाल, गोगाराम व अशोक कुमार के नेतृत्व में दल गठित किया। दल ने मुखबिर की सूचना पर शहर में मोटरसाईकिल चुराने की फिराक में घूम रहे आरोपी नयावाड़ा निवासी नरेश कुमार पुत्र भागीरथराम को गिरफ्तार किया। जबकि कूकावास निवासी 17 साल के बाल अपचारी को सरंक्षण में लिया। इस मामले में झाब पुलिस थाना क्षेत्र के थोबाऊ निवासी आरोपी नरेश कुमार पुत्र भागीरथराम विश्नोई व करड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अरणाय निवासी प्रकाश कुमार पुत्र रूघनाथ राम विश्नोई फरार चल रहे थे। दोनों की गिरफ्तारी पर मोटरसाईकिल चोरी की और वारदातें खुलने की संभावना है।
क्रिकेट प्रतियोगिता के बहाने उड़ाते थे मोटरसाईकिल
पुलिस निरीक्षक कैलाशचन्द्र मीणा ने बताया कि शहर में 21 दिसंबर से शिवराज स्टेडियम में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन हुआ। उस दौरान आरोपियों ने गिरोह बनाकर क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के बहाने पहुंचकर मोटरसाईकिल चोरी कर गांव चले जाते थे। खेल समाप्त होने के बाद एक ही दिन में शहर के अलग-अलग जगहों से चार मोटर साईकिलें चुराने की वारदात को अंजाम दिया। जिस पर पुलिस ने पूनासा चौकी प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में दल गठित कर मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
3-4 हजार के बीच आगे बेच देते है
पूनासा चौकी प्रभारी एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वाहन को गांव लेकर चले जाते है। कुछ दिन कब्जे में रखने के बाद चुराई मोटरसाईकिल को 3-4 हजार के बीच ग्रामीण क्षेत्र में बेच देते है। आरोपी खासकर हीरो व होण्डा की बाइक को चुराते है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में आसानी से खरीदार मिल जाता है। इसके अलावा मोटरसाईकिल भी एक साल तक पुराने को ही उड़ाते है।
पूनासा में चौकी से पुुलिस को उम्मीद
क्षेत्र के पूनासा, दांतीवास, वाड़ाभाड़वी व नयावाड़ा में मादक पदार्थों की तस्करी व कई अपराधिक गतिविधियां का संचालन होता है। पूनासा में पुलिस चौकी खुलने के बाद दो प्रकरण स्मैक के भी बने है। इसके अलावा मोटरसाईकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।...१६
Updated on:
07 Feb 2018 10:54 am
Published on:
07 Feb 2018 10:53 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
