5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नदी में बह गया बाइक सवार, लोगों ने बचाया

सियाणा (जालोर). सियाणा और चांदना गांव के बीच चल रही सूकड़ी नदी दस दिन से उफान पर है। इससे दोनों गांवों का आपस में सम्पर्क टूटा रहा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pradeep Singh Bidawat

•

Updated: 1 Aug 2017, 11:55 AM IST

सियाणा (जालोर). सियाणा और चांदना गांव के बीच चल रही सूकड़ी नदी दस दिन से उफान पर है। इससे दोनों गांवों का आपस में सम्पर्क टूटा रहा। ऐसे में ग्रामीणों को सियाणा आने के लिए खारी नदी पार कर डुडसी, आकोली होकर सियाणा आना पड़ रहा है।
इस मार्ग पर अब बड़े वाहन निकल रहे है। वहीं रविवार शाम एक युवक ने बाइक सहित खारी नदी को पार करने की कोशिश की तो युवक बाइक सहित नदी में बहते—बहते बच गया। हुआ यूं कि रविवार शाम को एक युवक ने चांदना आने के लिए बाइक को खारी नदी में डाल दी। नदी अभी थोड़ी ही पार हुई थी कि बाइक सहित युवक नदी के बहाव के साथ बहने लगा। गनीमत थी कि वहां से ग्रुप में कुछ ग्रामीण नदी पार कर रहे थे। ऐसे में ग्रामीणों ने उसे नदी में बहता देख एक दूसरे का हाथ पकड़कर चैन बनाई और उसे तुरन्त पकड़ लिया और उसे बाइक सहित नदी के पार पहुंचा दिया। चांदना के ग्रामीणों के हालात अभी भी काफी खराब है। चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने से बीमार लोगों व पशुओं की हालत भी खराब है। इलाज की कमी को लेकर पशु मरने लग गए है।