
जालोर भाजपा सोशल मीडिया जालोर की ओर से आयोजित जिला स्तरीय बैठक में मंचासीन पदाधिकारी।
जालोर। भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया जालोर की ओर से आयोजित जिला स्तरीय बैठक का आयोजन भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक डॉ जोगेन्द्रसिंह सिलोर एवं भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. स्वरूप महेश्वरी की मुख्य अध्यक्षता में किया गया।
बैठक की शुरुआत कार्यकर्ता परिचय से हुई। इस दौरान जोगेन्द्रसिंह सिलोर ने अटल बिहारी वाजपेयी की पंक्तियों को आज के सोशल मीडिया के युग से जोड़ते हुए कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पूर्ण रूप से बदलाव के शीर्ष पर है और इस बदलाव सेे जुडऩे का एक मात्र व्यापक साधन है तो वह है सोशल मीडिया। भाजयुमो प्रदेष कोषाध्यक्ष डॉ. स्वरूप महेश्वरी ने कहा कि आज युवा मोर्चा संगठन के हर कार्यों को निभाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस दौरान जिला महामंत्री हरीश राणावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक चन्द्रकान्त सुंदेशा, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, जिला मंत्री पवनी मेघवाल, जिला मंत्री सुशील सैन, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमन मेहता, जिला मंत्री भूरसिंह देवकी, जिला प्रवक्ता मुकेश राजपुरोहित, नगर महामंत्री रतन सुथार, पार्षद नीतू कंवर, पार्षद दिनेश बरोट, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष किशन प्रजापत, मंत्री राहुल व्यास, किसान मोर्चा महामंत्री दिनेश भाटी, महामंत्री सवाईसिंह राजपुरोहित, भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट, दशरथ सिंह भाटी, रामदेव सिंह भोमिया, हीनल व्यास, खेतसिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ब्राह्मण संघ के युवाओं ने किया स्वागत
जालोर शहर के निजी होटल में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक जोगेंद्र सिंह सिलोर के जालोर आगमन पर दिलीप भट्ट के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस अवसर पर परशुराम टाइगर फोर्स के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र गॉड, भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष, स्वरूप माहेश्वरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया, मालमसिंह राजपुरोहित, दीपक त्रिवेदी, किरण भट्ट, चारुल शर्मा, पवन ओझा, हिनल व्यास, खेतसिंह राजपुरोहित, सुदर्शन व्यास, मुकेश राजपुरोहित, सूरजपाल सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Published on:
10 Mar 2022 02:16 am
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
