5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरपंच पर चिकित्सक को धमकाने का आरोप

विरोध में पुलिस थाने पर चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Vinja Ram Dudi

•

Updated: 16 Mar 2018, 11:12 AM IST

Blame on Sarpach

Blame on Sarpach for Threats to Doctor

साचौर. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरूवार को निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. गोपीकिशन बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस थाने पहुंचकर सिवाड़ा सरपंच दुर्गाराम बिश्नोई की ओर से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गुमान आर बिश्नोई को धमकाने के मामले में कार्रवाई की मांग की। इस दौरान चिकित्सकों ने आरोप लगाया कि सरपंच की ओर से निशुल्क इलाज करवाने की बात कहते हुए अस्पताल में धमकी देकर कार्य में बाधा पहुंचाई। ज्ञापन में बताया कि सरपंच दुर्गाराम ने ग्राम पंचायत की ओर से 15 मार्च 2018 को धमकी भरा पत्र लिखकर चिकित्सक को सिवाड़ा में उपस्थिति देने का फरमान जारी किया। वहीं उपस्थित होने पर एक तरफा कार्रवाई की चेतावनी दी है। चिकित्सकों ने ज्ञापन में आरेाप लगाया कि सरपंच पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाएं कर चुका है। उन्होंने दोषी सरंपच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान एसोसिएशन के चिकित्सकों ने थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। वहीं मामले में कार्रवाई नहीं होने पर सामूहिक रूप से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। इस दौरान डॉ. बाबूलाल बिश्नोई, डॉ. सुरेश सागर, डॉ. चरणसिंह, डॉ. मानाराम बिश्नोई, डॉ. नरसीराम देवासी, डॉ. अशोक तलेसरा, डॉ. रघुनाथ बिश्नोई, डॉ. वीडी जोशी, डॉ. ओपी बिश्नोई, डॉ. मनोज त्यागी, डॉ. भवानीसिंह, डॉ. मनोज गंगवानी, डॉ. सुभाष सैनी, डॉ. राजूराम बिश्नोई व डॉ. गणपत चौधरी सहित कई जने मौजूद थे।

31 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी,मांगा जवाब
आहोर. विधानसभा क्षेत्र में सबल अभियान 2018 के तहत 18 व 19 वर्ष के युवाओं तथा विशेष योग्यजनों के नाम मतदाता सूची में जोडऩे के कार्य में शिथिलता बरतने व शून्य प्रगति वाले ३१ बूथ लेवल अधिकारियों को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एसडीएम मनमोहन व्यास ने गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब मांगा। निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला कलक्टर को लिखा जाएगा।
एसडीएम व्यास ने कार्य में शिथिलता बरतने व शून्य प्रगति वाले बीएलओ मुकेशचंद्र जोशी, बंशीधर, दयानंद महावर, राजेश कुमार मीणा, मुकेश महरिया, भड़ाराम मीणा, हर्ष दवे, रमेशकुमार, गिरधारीलाल चौधरी, मगनाराम मीणा, फताराम मीणा, भंवरलाल, महताबसिंह, पुखराज, मोतीराम, रूपसिंह बालोत, बाबूलाल, लालाराम, रमेशकुमार भंदश, जेताराम, बलवंतसिंह, कूपाराम, वीसाराम मेघवाल, जितेन्द्रकुमार, उदयवीर, जोराराम, रमेश कुमार मारू, नीरज कुमार खत्री, हीरालाल, शैतानसिंह व मदनखान को कारण बताओ नोटिस जारी किया।