5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्लू व्हेल पहुंचा आहोर : छात्र ने हाथ पर उकेरे गेम के निशान

दसवीं मेें अध्ययनरत एक छात्र के हाथ पर मिले ब्लू व्हेल गेम के चित्र, डेढ़ माह पूर्व खेला था गेम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Dinesh kumar Mali

•

Updated: 28 Nov 2017, 11:17 AM IST

Bule Whale in Ahore

आहोर.

जिले में भी बेहद खतरनाक कहे जाने वाले ब्लू व्हेल गेम ने दस्तक दे दी है। आहोर क्षेत्र में ऐसा पहला मामला सोमवार को सामने आया। यहां उपखंड मुख्यालय पर स्थित आदर्श राउमावि में कक्षा दसवीं में अध्ययनरत एक छात्र के हाथ पर ब्लू व्हेल गेम के चित्र के निशान देखे गए। यह छात्र पिछले करीब महीनेभर से विद्यालय नहीं आ रहा था। दो दिन पूर्व ही यह विद्यालय आना शुरू हुआ तो सोमवार को यह मामला प्रकाश में आया।

जानकारी के अनुसार विद्यालय मेें कक्षा दसवीं में मादड़ी के इस छात्र के हाथ पर ब्लू व्हेल गेम के चित्र के निशान शिक्षक द्वारा देखे गए। शिक्षक ने इसकी सूचना विद्यालय प्रशासन को दी।

जिस पर विद्यालय प्रशासन की ओर से छात्र के परिजनों को सूचना दी गई तथा उन्हें विद्यालय बुलाकर ब्लू व्हेल गेम व छात्र के हाथ पर मिले गेम के निशान के बारे में अवगत करवाया। विद्यालय प्रशासन द्वारा परिजनों को ब्लू व्हेल गेम के घातक परिणामों के बारे मेें बताते हुए छात्र को ऐसा गेम नहीं खेलने के लिए पाबंद किया गया वहीं परिजनों को छात्र पर नजर रखने की हिदायत दी गई। छात्र ने बताया कि उसने करीब डेढ़ माह पूर्व यह गेम खेला था तथा उसी के निशान उसके हाथ पर है।

पत्रिका अलर्ट

अब तक बड़े शहरों में ही ब्लू व्हेल गेम के चलते हादसे देखे गए थे। अब जालोर जिले में भी इस गेम की गिरफ्त में बच्चों के होने की पुष्टि हुई है। यह गंभीर मसला है इसलिए परिजनों को भी गंभीरता बरतने की जरुरत है।

डेढ़ माह पूर्व खेला था

छात्र ने करीब डेढ़ माह पूर्व यह गेम खेला था तथा वह करीब महीनेभर से विद्यालय में भी नहीं आ रहा था। दो दिन पहले वह विद्यालय आया तथा सोमवार को इसकी जानकारी विद्यालय प्रशासन को मिली। जिस पर परिजनों को सूचना देकर पाबंद कर दिया है वहीं विद्यालय में छात्रों के मोबाइल लेकर आने पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

-जालमसिंह राठौड़, प्रधानाचार्य, आदर्श राउमावि आहोर