30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Nain Singh Rajpurohit

•

Updated: 26 Jan 2020, 4:37 PM IST

बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

जालोर. जिले भर में गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्टेडियम में हुआ। जहां पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर मन मोहा। मुख्य समारोह मे रा.बा.उ.माध्यमिक विद्यालय प्रताप चौक की बालिकाओं ने राजस्थानी गीत पर मेहन्दी रची हाथा में... गीत पर आकर्षक सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। वही सेन्टपॉल सैकण्डरी स्कूल के बालक- बालिकाओं ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सामूहिक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। सेन्ट एन्स स्कूल के बालक बालिकाओंं ने देश भक्ति गीतों पर सामूहिक नृत्य किया । जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय जसवन्तपुरा के बालक-बालिकाओं ने देश भक्ति गीतों एव महावीर मूक बधिर छात्रों ने पर्यावरण की रक्षा से सम्बन्धित तथा भीनमाल के बालकों एवं बालिकाओं ने मार्शल आर्ट (नियुद्ध) की आकर्षक प्रस्तुतियॉ दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सेन्ट पाल स्कूल ने प्रथम स्थान व मूक बधिर विद्यालय ने द्वितीय स्थान हासिल किया।