26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: भारतमाला टोल प्लाजा पर कांस्टेबल की गुंडागर्दी, टोल मांगने पर जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

Bharatmala Toll Plaza: जालोर जिले के सायला थाना क्षेत्र में स्थित सांगाणा भारतमाला टोल प्लाजा पर एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां कांस्टेबल घेवरचंद ने टोल कर्मचारी के टोल मांगने पर थप्पड़ जड़ दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 14 Jul 2025, 1:03 PM IST

Constable slaps toll employee

टोल कर्मचारी से उलझता कांस्टेबल, फोटो- पत्रिका नेटवर्क

Bharatmala Toll Plaza: जालोर जिले के सायला थाना क्षेत्र में स्थित सांगाणा भारतमाला टोल प्लाजा पर एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां सायला थाने में तैनात कांस्टेबल घेवरचंद ने टोल कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार किया और टोल मांगने पर थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इधर, जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव ने कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि घटना 12 जुलाई 2025 को दोपहर के समय की है।

कांस्टेबल निजी कार में था सवार

जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल घेवरचंद जोधपुर से अपनी निजी कार में सायला की ओर जा रहा था। सांगाणा में भारतमाला टोल प्लाजा पर पहुंचने पर टोल कर्मचारियों ने उसकी निजी कार के लिए टोल शुल्क मांगा। कांस्टेबल ने पुलिसकर्मी होने का हवाला देकर निशुल्क प्रवेश की मांग की, लेकिन टोल कर्मचारियों ने नियमों का पालन करते हुए टोल शुल्क देने को कहा। इस बात पर कांस्टेबल भड़क गया और कर्मचारी के साथ बहस शुरू कर दी।

यहां देखें वीडियो-


विवाद बढ़ने पर घेवरचंद ने कार से उतरकर टोल कर्मचारी को गले से पकड़ा और जोरदार थप्पड़ मार दिया। यह पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। हालांकि, टोल कर्मचारियों ने इस मामले में तत्काल कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की, लेकिन रविवार को वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस प्रशासन के संज्ञान में आया।

घटना के बाद कांस्टेबल लाइन हाजिर

सायला थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद जालोर एसपी ने कांस्टेबल घेवरचंद के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उसे तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।