
सरसों की फसल में देवका परजीवी का प्रकोप
जीवाणा. जीवाणा उप तहसील के आसपास के क्षेत्र में इन दिनों सरसों की फसल में देवका नामक परजीवी पौधे का प्रकोप बढऩे से खेतों में खड़ी फसलें चौपट हो रही है। देवका नामक परजीवी पौधे से सरसों की फसल की पैदावार प्रभावित हो रही है। इस पौधे के प्रकोप की रोकथाम को लेकर कृषि विभाग के पास भी कोई उपाय नहीं है। ऐसे में किसान अपनी आखों के सामने फसल को चौपट होने से बचाने को लेकर बेबस नजर रहे हैं। किसानों ने बताया कि इस बार खेतों में बड़ी मात्रा में सरसों की बुवाई की थी। बुवाई के बाद सरसों की फसल बढऩे भी लगी, लेकिन इस बीच देवका नामक परजीवी पौधा सरसों के पौधे के झड़ के पास उग आया। जिससे पत्ते भी पीले पड़ कर झड़ रहे हैं और पौधे सूखने लगे हैं। खेतों में बड़ी मात्रा में खेतों में खड़ी सरसों की फसल में देवका से खड़ी फसल को नुकसान हो रहा है।
इनका कहना
देवका परजीवी पौधे का प्रकोप बढऩे से खेतों में खड़ी फसलें चौपट हो रही है। सरसों की फसल के पत्ते भी पीले पड़ कर झड़ रहे हैं और पौधे सूखने लगे हंै।
- जितेन्द्रसिंह, किसान, दूदवा
देवका एक परजीवी पौधा है जो सरसों की फसल के साथ बढ़ता है। इसकी रोकथाम को लेकर विभाग के पास उपाय नहीं है। इसे नष्ट करने को लेकर रसायन भी काम नहीं करते कुछ समय बाद स्वत: नष्ट हो जाते हैं।
- कैलाश गर्ग, कृषि पर्यवेक्षक
Published on:
03 Feb 2021 09:32 am
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
