इसमें आम जनमानस की समस्याओं का रास्ता निकाला जाएगा। बागेश्वर धाम सरकार ने इस दौरान उनके ‘पागल’ शब्द के बार-बार प्रयोग को लेकर कहा कि पागल का मतलब मेंटल नहीं है। उन्होंने कहा की किसी काम के पीछे लगन के साथ लग जाना भी एक तरह का पागलपन ही है। इसलिए दुनिया के लिए पागल मेंटल हो सकता है लेकिन भगवान के लिए पागल उनके भक्त होते हैं, जो पूरी लगन के साथ उनकी भक्ति करते हैं।