23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बकाया वसूली को लेकर दो विभागों में तनातनी

डिस्कॉम के बकाया वसूली अभियान को लेकर शनिवार को यहां डिस्कॉम व परिवहन विभाग में तनातनी बढ़ गई। परिवहन अधिकारी के निवेदन के बाद भी डिस्कॉम ने परिवहन अधिकारी कार्यालय का विद्युत कनेक्शन काट दिया, तो परिवहन विभाग ने भी डिस्कॉम के वसूली टीम के वाहन का चालान बनाकर डिटेन कर दिया। उसके बाद डिस्कॉम का दूसरा वाहन वसूली टीम को लेने के लिए पहुंचा, तो उसे भी परिवहन नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर डिटेन कर दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Dharmendra Ramawat

•

Updated: 21 Mar 2021, 9:07 AM IST

बकाया वसूली को लेकर दो विभागों में तनातनी

भीनमाल. डीटीओ कार्यालय का कनेक्शन काटते डिस्कॉम कार्मिक व दूसरे फोटो में डीटीओ की ओर से जब्त किया गया डिस्कॉम का वाहन।

भीनमाल. डिस्कॉम के बकाया वसूली अभियान को लेकर शनिवार को यहां डिस्कॉम व परिवहन विभाग में तनातनी बढ़ गई। परिवहन अधिकारी के निवेदन के बाद भी डिस्कॉम ने परिवहन अधिकारी कार्यालय का विद्युत कनेक्शन काट दिया, तो परिवहन विभाग ने भी डिस्कॉम के वसूली टीम के वाहन का चालान बनाकर डिटेन कर दिया। उसके बाद डिस्कॉम का दूसरा वाहन वसूली टीम को लेने के लिए पहुंचा, तो उसे भी परिवहन नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर डिटेन कर दिया। बाद में डिस्कॉम टीम ने वहां लगा मीटर उखाड़ कर जब्त कर हो-हल्ला भी मचाया। हालांकि देर शाम को अधिकारियों की ओर से डिस्कॉम व परिवहन विभाग के अधिकारियों में समझाइश का दौर जारी रहा। डिस्कॉम के अधिकारियों ने कार्मिकों को कनेक्शन जोडऩे के निर्देश दिए, लेकिन कार्मिक कनेक्शन जोडऩे को राजी नहीं हुए। ऐसे में देर शाम तक मामला चलता रहा। इधर, डीटीओ ऑफिस में जेनरेटर चलाकर कामकाज निपटाया गया।
ऐसे हुआ घटनाक्रम
दरअसल, शनिवार शाम को डिस्कॉम की बकाया वसूली टीम परिवहन विभाग में पहुंची और बकाया जमा नहीं करवाने पर अधिकारियों को कनेक्शन काटने के बारे में बताया। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता से बात कर कार्यालय में राशि उपलब्ध होने पर भुगतान करने की बात कही। साथ ही कनेक्शन काटने पर पब्लिक कनेक्ट डिपार्टमेंट होने पर समस्या बताई, लेकिन डिस्कॉम के अधिकारी नहीं माने और कनेक्शन काट दिया। उसके बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों ने वाहनों की चैकिंग शुरू कर डिस्कॉम के वाहन जब्त किया, तो वसूली टीम को लेने के लिए दूसरा वाहन पहुंचा। इस पर परिवहन विभग ने उसे भी डिटेन कर दिया। उसके बाद डिस्कॉम कार्मिकों ने डीटीओ ऑफिस के बाहर हो-हल्ला भी मचाया।
निवेदन किया था उसके बाद भी काट दिया
कोरोना काल से पिछले एक साल से सरकार ने बजट नहीं दिया है। ऐसे में डिस्कॉम का बिल भी बकाया चल रहा है। दूरभाष से डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता को कनेक्शन नहीं काटने के लिए निवेदन किया था, लेकिन नहीं माने और कनेक्शन काट दिया। वाहन तो चैकिंग के दौरान जब्त किए गए थे। बदले की भावना से नहीं किए।
- कैलाश शर्मा, परिवहन अधिकारी-भीनमाल
बदले की भावना से वाहन जब्त किए
परिवहन विभाग में डिस्कॉम का 1.94 लाख रुपए बकाया है। पिछले डेढ़ साल से बिल का भुगतान नहीं करवाया गया है। परिवहन विभाग के अधिकारी के बिल भुगतान करने को लेकर जवाब भी ठीक से नहीं दे रहे। इस पर हमने कनेक्शन काट दिया, तो उन्होंने बदले की भावना से हमारे दो वाहनों के चालान बनाकर डिटेन कर दिया।
- छत्तरसिंह मीणा, अधीक्षण अभियंता, डिस्कॉम-जालोर