30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बालश्रम रोकथाम पर चर्चा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Nain Singh Rajpurohit

•

Updated: 25 Feb 2020, 11:16 AM IST

Discussion on child labor prevention

Discussion on child labor prevention

जालोर.पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को जिले में बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, संरक्षण, पुनर्वास, बालश्रम एवं भिक्षावृति की रोकथाम के संबंध में त्रैमासिक बैठक का आयोजन एएसपी सत्येंद्रपालसिंह की मौजूदगी में हुई। बैठक मेंकैलाश विश्नोई, ठाकरा राम परिहार, बाल कल्याण समिति जालोर के सदस्य महेन्द्र मुणोत, सहायक निदेशक राजेन्द्र पुरोहित, हैडकांस्टेबल सुरताराम, प्रभारी एएचटीयू जालोर सगुणा, वात्सल्य चाल्इड केयर होम जालोर खींवसिंह राजपुरोहित, षिंभ आचार्य, दिगम्बर शर्मा के साथ-साथ जिले में समस्त पदस्थापित बाल कल्याण अधिकारियों, कर्मचारियों ने भाग लिया। समन्वय बैठक के दौरान बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा एवं संरक्षण के संबंध में बनाए गए कानून को प्रभावी रूप से क्रियान्वयन की जाने की बात कही। बालकों से सम्बन्धित दर्ज प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करने एवं बालश्रम एवं भिक्षावृति रोकथाम बाबत बाल कल्याण अधिकारियों को थानावार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।बाल कल्याण समिति सदस्य ठाकराराम परिहार ने बताया की थानों में नाबालिग बालक बालिकाओं से सम्बन्धित दर्ज प्रकरणों की प्रथम सूचना रिपोर्ट एवं नाबालिग के सम्बन्ध में सामाजिक जांच रिपोर्ट प्रपत्र 22 में नहीं भिजवाई जा रही है, जिससे मामलों के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब होता है। जिले में भिक्षावृति की रोकथाम की कार्यवाही शून्य है। राजेन्द्र पुरोहित ने बताया की बाल श्रम एवं भिक्षावृति की रोकथाम के लिए जागरूकता लाई जाए। पुलिस उप अधीक्षक कैलाश विश्नोई ने भी बैठक में आवश्यक जानकारी दी।खींवसिंह राजपुरोहित ने जिले में संचालित बालगृह में निराश्रित बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में व बच्चों से संबधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।