
नतीजों पर निगाहें, रुझान आते ही बढ़ रही प्रत्याशियों और समर्थकों की धड़कनें
जालोर. जिले की पांचों विधानसभाओं में चुनाव के बाद मंगलवार सुबह से मतगणना शुरू हुई। शहर के आहोर चौहरा और कॉलेज तिराहा पर रुझान जानने के लिए समर्थकों की अच्छी खासी भीड़ जुटी रही। तीन विधानसभाओं की मतगणना का पहला दौर पूरा होने के बाद जैसे ही प्रत्याशियों के रुझान सामने आए हर किसी की धड़कनें तेज होती दिखाई दी। सवेरे 9.45 बजे तक चार विधानसभाओं जालोर, आहोर, सांचौर व भीनमाल की मतगणना का पहला दौर पूरा हुआ। जिसमें जालोर से भाजपा के जोगश्वर गर्ग को 3997 व कांग्रेस की मंजू मेघवाल को 3629 वोट मिले। इस तरह यहां भाजपा के गर्ग को 368 मतों से लीड मिली। वहीं आहोर में कांग्रेस से सवाराम पटेल 3349 वोटों के साथ 738 वोटों से आगे रहे। आहोर में भाजापा के छगनसिंह को पहले राउण्ड में 2611 मत मिले। सांचौर से सुखराम 5856 वोटों के साथ 2883 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा के दानाराम को पहले राउण्ड में 2973 वोट मिले हैं। जबकि भीनमाल में कांग्रेस के समरजीतसिंह 6424 वोटों के साथ 2310 वोटों से आगे हैं। यहां भाजपा के पूराराम को पहले राउण्ड में 4114 मत मिले हैं। वहीं रानीवाड़ा में पहला चरण में कांग्रेस के रतन देवासी 4०० वोटों से आगे थे।
टीवी और मोबाइल पर रही निगाहें
मतगणना को लेकर जिले के हालातों को जानने के लिए लोग सुबह से ही टीवी पर निगाहें गढ़ाए बैठे रहे। जैसे ही अपने खास प्रत्याशी को मिले वोटों का आंकड़ा पक्ष में आता, समर्थक खुशी से उछल पड़ते। वहीं आंकड़ा विपक्ष में आते ही उनके चेहरे मायूस नजर आते।
अब तक के आंकड़े
जालोर विधानसभा पहला राउंड
भाजपा : जोगेश्वर गर्ग-3997
कांगे्रस : मंजू मेघवाल-3629
लीड- 368
आहोर विधानसभा पहला राउंड
कांगे्रस : सवाराम-3349
भाजपा : छगनसिंह-2611
लीड- 738
भीनमाल विधानसभा पहला राउंड
कांगे्रस : समरजीतसिंह-6424
भाजपा : पूराराम-4114
लीड- 2310
सांचौर विधानसभा पहला राउंड
कांगे्रस : सुरखराम-5856
भाजपा : दानाराम-2973
लीड- 2883
रानीवाड़ा विधानसभा पहला राउंड
कांग्रेस : रतन देवासी-4455
भाजपा : नारायणसिंह देवल-4055
लीड-400
आहोर विधानसभा दूसरा राउंड
भाजपा : छगनसिंह-6340
कांगे्रस : सवाराम-4885
लीड- 1455
जालोर विधानसभा दूसरा राउंड
भाजपा : जोगेश्वर-8557
कांगे्रस : मंजू-6699
लीड- 1858
भीनमाल विधानसभा दूसरा राउंड
कांग्रेस : समरजीतसिंह-9755
भाजपा : पूराराम-9273
लीड-482
सांचौर विधानसभा दूसरा राउंड
कांग्रेस : सुखराम विश्नोई-11176
भाजपा : दानाराम-6961
लीड-4215
जालोर राउंड तीन
भाजपा जोगेश्वर गर्ग: 13383
कांगे्रस मंजू: 8924
लीड: 4459
भीनमाल राउंड तीन
भाजपा पूराराम: 14475
कांगे्रस समरजीतसिंह: 13141
लीड: 1334
जालोर राउंड तीन
भाजपा जोगेश्वर गर्ग: 13383
कांगे्रस मंजू: 8924
लीड: 4459
भीनमाल राउंड तीन
भाजपा पूराराम: 14475
कांगे्रस समरजीतसिंह: 13141
लीड: 1334
आहोर राउंड तीन
भाजपा छगनसिंह: 9910
कांगे्रस सवाराम: 6500
लीड: 3410
जालोर राउंड चार
भाजपा जोगेश्वर गर्ग: 18842
कांगे्रस मंजू: 11544
लीड: 7298
रानीवाड़ा राउंड दो
कांगे्रस रतन: 9676
भाजपा नारायणसिंह: 8073
लीड: 1603
Published on:
11 Dec 2018 10:41 am
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
