30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों का महापड़ाव 28 फरवरी को

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Nain Singh Rajpurohit

•

Updated: 25 Feb 2020, 11:31 AM IST

Farmers' stampede on 28 February

Farmers' stampede on 28 February

बागोड़ा(जालोर). उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को किसानों का धरना 81 वें दिन भी जारी रहा। जिला संयोजक विक्रमसिंह पुनासा व तहसील अध्यक्ष भगवानाराम विश्नोई भालनी ने कहा कि आगामी 28 फरवरी से बागोड़ा में राजस्थान, गुजरात व हनुमानगढ़ से किसानों का यहा महापड़ाव होगा। इस बार बागोड़ा में बेमियादी धरना स्थल पर हजारों की तादाद में किसान एकत्रित होंगे। इस दौरान एसडीएम मृदुला शेखावत को प्रधानमंत्री व अन्य के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान राजस्थान किसान संघर्ष समिति जिला सयोजक विक्रमसिंह पुनासा, तहसील अध्यक्ष भगवानाराम विश्नोई, तनसिंह भाटा, कुपाराम, दीपसिंह रेवाड़ा, जोगसिंह राजपूत, गणेशाराम प्रजापत, निरंजन चौधरी, जयसिंह चौहान, भोलाराम प्रजापत समेत कई किसान मौजूद थे।
न्याय की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
आहोर. कस्बे में मेघवाल समाज जागृति मंच आठ गांव की ओर से नागौर जिले में पांचोड़ी थाना क्षेत्र के करणू गांव में अनुसूचित जाति के युवकों पर जघन्य अत्याचार के मामले में न्याय दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि गत 16 फरवरी को नागोर जिले के पांचोड़ी थाना क्षेत्र के करणू गांव में अनुसूचित जाति वर्ग के दो युवकों पर दबंगों द्वारा जघन्य अत्याचार किया गया। जिसके कारण क्षेत्र में ही नहीं बल्कि संपूर्ण राजस्थान राज्य में अनुसूचित जाति वर्ग में भयंकर भय व्याप्त है। ज्ञापन में इस मामले में पीडि़तों को न्याय दिलाने तथा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने की मांग की गई।