जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में लगातार दूसरे दिन तूफानी हवाओं के बाद बरसात होने से मौसम में ठंडक घुल गई है। जोधपुर में अलसुबह 72 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चली। करीब आधे घंटे तक चली हवाओं के कारण फिर से कई जगह पेड़ धाराशाही हो गई और टिन-टप्पर उड़ गए। हवाओं के पीछे तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने 5.5 मिलीमीटर बारिश की। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक आंधी व बादलों का मौसम बना हुआ है हालांकि तीव्र मौसमी गतिविधियों की तीव्रता अब कम हो गई है।
सूर्यनगरी में अलसुबह तूफान आया। इस दौरान बही तेज हवा से घर के बाहर रखा व हल्का बंधा सामान उड़ गया। सड़कों पर कचरा फैल गया। हवा की स्पीड अधिक होने से घर के दरवाजे और खिड़कियां आवाज करनी ल गई। इससे कई लोगों की नींद खुल गई। तेज हवाओं के साथ बरसात भी हुई। इससे न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंडी हवाएं चलने से पंखे व कूलर से सर्दी का अहसास होने लगा। दिनभर कूलर बंद रहे। दोपहर में पारा 28.6 डिग्री से ऊपर नहीं गया। यह सामान्य से 12.5 डिग्री कम था। रात और दिन के तापमान में करीब आठ डिग्री का ही अंतर रहने और तापमान तीस डिग्री से नीचे होने की वजह से गर्मी छूमंतर हो गई। शाम भी सुहानी रही। ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।
नमकीन की दुकानों पर उमड़ी भीड़
मौसम में ठंडक घुलने की वजह से मंगलवार को नमकीन की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। मिर्चीबड़े, कचोरी व समोसे लेने के लिए लोग उमड़ पड़े। गर्मागर्म चाय की चुस्कियां भी अच्छी लग रही थी।
मारवाड़ के मौसम में घुली ठंडक
शहर ——- न्यूनतम तापमान-अधिकतम तापमान
जोधपुर ——— 20.6 ——— 28.4
फलोदी ——— 22.6 ——— 29.6
बाड़मेर ——— 19.9 ——— 30
जैसलमेर———18 ——— 27.6
जालोर ——— 21.9 ——— 30.8
सिरोही ——— 16.1 ——— 27.7