
वन एवं पर्यावरण मंत्री ने ली परेड की सलामी
जालोर. गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह शाह पंूजाजी गेनाजी स्टेडियम में हुआ। जहां प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई ने परेड का निरीक्षण किया व सलामी ली। गणतन्त्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में मार्च पास्ट में पुलिस दल प्रथम के मोहनलाल, द्वितीय दल का लीना, होमगार्ड दल का नरेन्द्र बामणिया, एनसीसी सीनियर दल का बागसिंह, एनसीसी जूनियर दल का धूकाराम, एसपीसी दल का मनीष राठौड, स्काउट का दिनेश ने, स्काउट-गाइड दल का सीमा, रा.बा.उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रताप चौक जालोर का कुमारी पीनल,सुबोध उमावि दल का मनीष, विद्या भारती विद्यालय दल का युवराजसिंह व मेघवाल समाज छात्रावास के दल का अशोक मेघवाल तथा पुलिस बेंड दल के खंगाराम के नेतृत्व में मार्च पास्ट कर सलामी दी गई। समारोह मेें नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आहोर तहसील के सांडण ग्राम के लोक कलाकारों ने परम्परागत वेश-भूषा मे डांडिया पर आकर्षक लोक गैर नृत्य किया। समारोह मे जलदाय, चिकित्सा, आबकारी, वन, उद्योग, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन, स्वच्छ भारत मिशन, बाल अधिकारिता विभाग, समग्र शिक्षा, रसद, जालोर सहकारिता हॉलसेल भंडार एवं निर्वाचन आदि विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गई। समारोह के बाद मार्च पास्ट में प्रथम स्थान मेघवाल छात्रावास एवं द्वितीय स्थान पर एसपीसी दल रहा। व्यायाम प्रदर्शन में प्रथम स्थान पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रताप चौक एवं द्वितीय स्थान पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हनुमानशाला जालोर रही। जबकि झांकियों में महिला बाल अधिकारिता विभाग ने प्रथम व चिकित्सा विभाग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिन्हें मुख्य अतिथि ने रनिंग शील्ड प्रदान की।
Updated on:
26 Jan 2020, 4:43 PM IST
Published on:
26 Jan 2020, 4:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.