23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयकारों संग दी महंत पर्बतगिरी महाराज को समाधि

जिलेभर में शोक की लहर

2 min read
Google source verification
जयकारों संग दी महंत पर्बतगिरी महाराज को समाधि

जयकारों संग दी महंत पर्बतगिरी महाराज को समाधि

आहोर. क्षेत्र के पांडगरा में ऐसराणा पर्वत पर स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर के महंत पर्बतगिरी महाराज के देवलोकगमन होने पर मंगलवार को विभिन्न स्थानों से आए संत-महात्माओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की ओर से ब्रह्मलीन महंत की अंतिम यात्रा निकालकर जयकारों के साथ उन्हें समाधि दी गई।
सुरेश्वर महादेव मंदिर के महंत पर्बतगिरी महाराज जो पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। सोमवार शाम को देवलोकगमन हो गया। महंत के देवलोकगमन की सूचना पर पूरे क्षेत्र समेत जिलेभर में शोक की लहर छा गई। इसके बाद ब्रह्मलीन महंत के पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए सुरेश्वर महादेव पहाड़ी की तलहटी में स्थित मंदिर परिसर में रखा गया। मंगलवार सवेरे विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में संतों तथा श्रद्धालुओं ने यहां पहुंच कर ब्रह्मलीन महंत के अंतिम दर्शन किए एवं उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद अंतिम यात्रा जयकारों के साथ निकाली गई जो ऐसराणा पहाड़ी की तलहटी से रवाना होकर पांडगरा स्थित मठ से पुन: पहाड़ी की तलहटी में समाधि स्थल पहुंची। यहां पर संतों समेत श्रद्धालुओं की ओर से जयकारों व विधिविधान पूर्वक ब्रह्मलीन महंत को समाधि दी गई।
इस मौके पर लेटा-भैंसवाड़ा रणछोड़भारती महाराज, सत्यानंद महाराज, महंत बाबूगिरी महाराज पुनासा, भोपाजी महेंद्रङ्क्षसह, वोवेश्वर महंत रूपपुरी महाराज, कंवला महंत हरिपुरी महाराज, महंत प्रेमभारती महाराज गजीपुरा, प्रेमनाथ महाराज सिरे मंदिर जालोर, महंत भीमगिरी महाराज जाणा, महंत लहरभारती महाराज वड$गांव, कटकेश्वर महादेव के महंत कुलदीपभारती महाराज, महंत महेंद्रभारती महाराज जागनाथ महादेव, धुम्बड़ा महंत राजभारती महाराज, थांवला महंत सुखदेवभारती महाराज, रविशरणानंदगिरी महाराज, नारायणगिरी महाराज जाड़ी, आहोर महंत सुंदरपुरी महाराज, बह्मलीन महंत पर्बतगिरी महाराज के शिष्य महावीरगिरी महाराज, हरिगिरी महाराज मौजूद रहे।

मंदिर के विकास को लेकर थे प्रयासरत
पर्बतगिरी महाराज के सानिध्य में मंदिर का काफी विकास हुआ। यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहाड़ी की तलहटी से लेकर पहाड़ी में स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर तक पहाड़ी के दुर्गम रास्ते को काटकर रोड का निर्माण किया गया। इसके अलावा पहाड़ी पर स्थित मंदिर तथा तलहटी में विभिन्न विकास कार्य हुए।


बड़ी खबरें

View All

जालोर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग