30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पद यात्रा में बता रहे गोमाता की महिमा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Nain Singh Rajpurohit

•

Updated: 24 Jan 2020, 12:18 PM IST

Glory of Gomata is telling in the Pad Yatra

Glory of Gomata is telling in the Pad Yatra

जालोर.शहर में गुरुवार को 31 वर्षीय गो-पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के पहुंचने पर गोभक्तों की ओर से जोर शोर से स्वागत किया गया। संयोजक प्रकाश अग्रवाल व सह संयोजक कैलाश माहेश्वरी ने बताया कि पदयात्रा के पहुंचने पर शहर के प्रवेश द्वार पर वामिनी गोमाता का स्वागत किया गया। वहीं गोमाता को विदाईदेने के लिए शहर सहित केशवना से भी काफी संख्या में गोभक्त पहुंचे। इस दौरान गोमाता के जयकारों के साथ विदाई दी गई। पदयात्रा के संचालक गुरुदेव भगवान 61 हजार किमी से भी अधिक दूरी तय कर गुरुवार को जालोर पहुंचे। वहीं ग्वाल संत ने पिछले 17 वर्ष से अन्न का त्याग कर रखा है। वहीं शुक्रवार से हनुमान नगर स्थित महावीर गोशाला में सप्त दिवसीय गोकथा का आयोजन होगा। इसको लेकर शुक्रवार सवेरे भैरूनाथ अखाड़ा से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें विभिन्न स्कूलों की झांकियां, ऊंट, हाथी व घोड़े शामिल हुए। इसके बाद दिन गोशाला में गोकथा का वाचन किया गया।