5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां नकदी नहीं चोर चुरा रहे भैंसे

- सांचौर क्षेत्र में भैंस चोरी की वारदातें बढ़ी, पुलिस ने एक को किया बरामदसांचौर. उपखंड मुख्यालय पर पिछले चार दिन से भैंस चोरी मामले को
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Vinja Ram Dudi

•

Updated: 17 Jan 2018, 10:41 AM IST

jalorenwes

- सांचौर क्षेत्र में भैंस चोरी की वारदातें बढ़ी, पुलिस ने एक को किया बरामद सांचौर. उपखंड मुख्यालय पर पिछले चार दिन से भैंस चोरी मामले को

लेकर धरना दे रहे अगड़ावा के ग्रामीणों की मांगे आखिरकार प्रशासन ने माननी पड़ी। चार माह पूर्व चोरी हुई तीन भैंसो में से एक भैंस पुलिस ने आरोपियों से बरामद कर पीडि़त परिवार को सुपुर्द कर दी। गौरतलब हैकि पीडि़त मेवाराम की पत्नी ग्रामीण के साथ भैंसों की बरामदगी को लेकर दो दिन से भूख हड़ताल पर बैठी थी। पुलिस ने मंगलवार को धरना स्थल पर पहुंचकर भैंस बरामदगी की बात बताई तो मफी देवी व मेवाराम की आंखों से बरबस ही खुशी के आंसू निकल पड़े। इस दौरान सांचौर डीएसपी फाऊलाल मीणा व चितलवाना थाना प्रभारी तेजूसिंह जब धरनास्थल पर पहुंचे तो मेवाराम रो पड़ा। वहीं भूख हड़ताल पर बैठी उसकी पत्नी मफी देवी ने रुहासी आवाज में शेष दो भैंसो की भी जल्द से जल्द बरामदगी की गुहार लगाई। जिस पर पुलिस अधिकारियों ने पीडि़त परिवार को हर संभव सहायता व न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इधर, सेसावा सरंपच ने भी तत्कालीन हेड कांस्टेबल गोपालसिंहि के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पीडि़त परिवार को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया। जिस पर डीएसपी ने कार्रवाई का पूरा भरोसा दिलाया। इस दौरान झीणी देवी भी मंगलवार से पीडि़त परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठी थी। कृषि मंडी डायरेक्टर अमराराम माली ने पुलिस व ग्रामीणों के बीच मध्यस्थता कर ज्यूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। इस मौके सेसावा उपसरपंच रणछाराम, जामताराम, हुकमाराम, जालाराम, मफाराम, वागाराम, निंबाराम मुकेशकुमार, पदमाराम, लक्ष्मण परमार व पीराराम माली सहित कई जने मौजूद थे।
हाड़ेतर के ग्रामीणों धरना जारी
इधर, हाड़ेतर के ग्रामीणों ने भैंस चोरी के मामले में कार्रवाई नहीं होने, आरोपितों व पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए दूसरे दिन भी धरना जारी रखा। इस दौरान पीडि़तों ने सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा । जिसमें बताया कि हाड़ेतर निवासी प्रतापसिंह पुत्र सुरतसिंह राजपूत ने पुलिस थाना सांचौर में ३ सितम्बर को रिपोर्ट पेश कर उसके घर के बाड़े में बंधी भैसें चोरी होने का मामला दर्ज करवाया था। जिसकी जांच एएसआई दुर्गाराम को दी गई थी। पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत के चलते आरोपित रसूलखां को औपचारिक तौर पर गिरफ्तार किया गया, लेकिन भैसों की बरामदगी नहीं की गई। मामला दर्ज हुए साढ़े चार माह होने को आए हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक चोरी हुई भैसों को बरामद नहीं किया है। जबकि भंैस चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने कीलवा गांव में पकड़ा था। जिसमें आरोपित ने कई भैंसे चोरी करना कबूला था। इसके बावजूद पुलिस ने भैंसें बरामद नहीं की है।