2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति ने पत्नी पर किया डंडे से वार, महिला की मौत, 23 अप्रेल को होनी थी पुत्री की शादी

सायला कस्बे के नदी क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर थानाधिकारी रामेश्वर भाटी मौके पर पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया।

less than 1 minute read
Google source verification
jalore police

जालोर। सायला कस्बे के नदी क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर थानाधिकारी रामेश्वर भाटी मौके पर पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार आपसी विवाद में रेखादेवी (40) के सिर पर उसके पति कातिलाल ने डंडे से वार किया। जिससे गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को सायला स्थित सामुदायिक केंद्र की मोर्चरी में रखवाया एवं पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। वहीं घटना जानकारी मिलने पर डिप्टी गौतम जैन भी मौके पर पहुंचे। वहीं मूल रूप से सियाणा निवासी कांतिलाल पुत्र कुपाराम पाऊआ को पुलिस ने दस्तयाब किया।

पुलिस के अनुसार आपसी विवाद में रेखादेवी (40) के सिर पर उसके पति कातिलाल ने डंडे से वार किया। जिससे गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को सायला स्थित सामुदायिक केंद्र की मोर्चरी में रखवाया एवं पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया।

23 को थी पुत्री की शादी

मृतक महिला की पुत्री की शादी 23 अप्रेल को होनी थी। पुत्री की शादी को लेकर पति पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा था। महिला पिछले कुछ महीनों से पीहर में पिता दुदाराम निवासी सायला के घर रह रही थी। इसी दौरान रविवार को सुबह करीबन साढ़े नौ बजे सायला नदी क्षेत्र में कृषि कुओं की तरफ जाने वाले रास्ते में पति पत्नी के बीच कहा सुनी हो गई और महिला के पति कांतिलाल ने डंडे से पत्नी पर वार किया, सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

Story Loader