28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जालोर में बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल उड़ेला और किया आग लगाने का प्रयास, दर्ज हो गया राजकार्य में बाधा का मामला

- क्षेत्र के गुडा बालोतान आरआई मुख्यालय पर आयोजित फॉलोअप शिविर में सामने आया मामला

2 min read
Google source verification
- क्षेत्र के गुडा बालोतान आरआई मुख्यालय पर आयोजित फॉलोअप शिविर में सामने आया मामला

- क्षेत्र के गुडा बालोतान आरआई मुख्यालय पर आयोजित फॉलोअप शिविर में सामने आया मामला

आहोर. क्षेत्र के गुड़ा बालोतान आरआई मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रशासन की ओर से प्रशासन गांवों के संग अभियान के अंतर्गत आयोजित फॉलोअप शिविर में एक अधेड़ ने अपने शरीर पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया। वहां खड़े लोगों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। इधर, पुलिस ने अधेड़ को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार गुड़ा बालोतान निवासी नाथूलाल खत्री ने शिविर में पहुंचकर शिविर प्रभारी के समक्ष उसके भाई के मकान का पट्टा जारी करने की मांग की। इसके बाद वह हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर शिविर स्थल पहुंचा तथा खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास करने लगा। यहां आस-पास खड़े लोगों ने तुरंत उसे पकड़ लिया वही शिविर प्रभारी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अधेड़ को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

ग्राम पंचायत की ओर से दर्ज करवाया गया राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला
गुडा बालोतान में आयोजित फॉलोअप शिविर में अधेड़ द्वारा खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास करने के मामले को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी द्वारा अधेड़ नाथूलाल खत्री वगैरह के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने का यहां पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया। रिपोर्ट में बताया कि गुडा बालोतान आरआई सर्कल पर फोलोअप कैम्प चल रहा था। लोगों का कार्य विधिवत तहसीलदार, विकास अधिकारी की मौजूदगी में किया जा रहा था। दोपहर करीब 3.35 बजे ललित जैन, शंकरलाल चौधरी दोनों नाथूलाल खत्री को साथ लेकर आए। ललित जैन व शंकरलाल ने नाथूलाल खत्री को पेट्रोल देकर उकसाया। नाथूलाल खत्री ने यह कहते हुए कि सरकार कोई काम नहीं करती है और पैट्रोल अपने ऊपर उडेलकर बोतल तहसीलदार की टेबल पर पटकी व माचिस की तीली लगाकर जलने की कोशिश की। उक्त घटनाक्रम को ललित जैन अपने मोबाईल में वीडियो लेने लगा। वहां खडे गांव वालों ने नाथूलाल खत्री को पकड़ा। जोगाराम भील जोर जोर से बोलने लगा व नाथूलाल को उकसाने लगा। इस प्रकार ललित जैन, शंकरलाल चोधरी, जोगाराम भील, नाथूलाल खत्री ने गांव वालों व अधिकारीयों के समक्ष राजकार्य में बाधा पहुंचाई व नाथूलाल ने आत्महत्या करने का प्रयास किया।