
भीनमाल
भीनमाल.क्षेत्र में मुख्य सडक़ें सहित ग्रामीण क्षेत्र की कई सडक़ें बदहाल बनी हुई है। बदहाल सडक़ों की वजह से यात्रियों व वाहन चालकों को आवाजाही में कई तरह की दिक्कतें उठानी पड़ती है। खासकर गत साल अतिवृष्टि के बाद इन सडक़ों पर डामर का नामोनिशान मिट चुका है। रानीवाड़ा उपखण्ड मुख्यालय को जोडऩे वाली आलड़ी से मालवाड़ा चौराहे तक मुख्य सडक़ भी करीब 12 किलोमीटर तक बदहाल बनी हुई है। ऐसे में इन सडक़ों पर वाहन चालकों व लोगों का सफर करना बड़ी चुनौती बन गया है।
सडक़ें जगह-जगह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। इसके अलावा बड़े-बड़े पत्थर बाहर निकल गए है। रात के समय खासकर दुपहिया वाहन चालकों को यहां से गुजरने में हर समय हादसे की आशंका सताती है। बदहाल सडक़ की वहज से वाहन चालकों को मिनटों का सफर तय करने में घंटों का समय गुजरता है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भीनमाल-रानीवाड़ा के बीच 10 किलोमीटर सडक़ नोनपेंचेबल श्रेणी में है। इसके नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा हुआ है।
फसते है भारी वाहन
रानीवाड़ा रोड पर कोड़ी नदी पर बनी रपट पिछले साल बारिश के दौरान टूट कर बह गई थी, रपट बहने से कई दिनों तक भीनमाल-रानीवाड़ा मार्ग भी अवरूद्ध रहा था। नदी में पानी का बहाव कम होने पर विभाग की ओर से कच्चा वैकल्पिक रपट का निर्माण करवाया, जिस पर पिछले सात माह से वाहनों की आवाजाही हो रही है, लेकिन सामान से लदे भारी वाहन अक्सर नदी में फस जाते है। ऐसे में कर्ई बार घंटों तक यातायात अवरूद्ध हो जाता है। इसके अलावा भारी वाहनों को हर समय पलटने की आशंका सताती है। सार्र्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोड़ी नदी पर पूर्र्व में पुल बनाने के लिए 15 करोड़ का प्रस्ताव बना कर भेजा हुआ था, इसके बाद अब रपट निर्माण के लिए संशोधन कर प्रस्ताव बनाकर भेजा है। स्वीकृति मिलने पर सडक़ व कोड़ी नदी पर पुलिए का निर्माण कार्य शुरू होगा। अगर समय पर कोड़ी नदी पर रपट के निर्माण की स्वीकृति नहीं मिलने पर बारिश के दिनों में दो माह तक फिर यह मार्ग अवरूद्ध रहेगा।
हर समय उड़ते है धुल के गुबार
भीनमाल-रानीवाड़ा रोड पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन गुजरते है। कई जगह से सडक़ बदहाल होने की वजह सडक़ पर भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान धुल के गुब्बार उड़ते रहते है। इसके अलावा सडक़ पर जगह-जगह बारिश की कटाव मिट्टी जमा पड़ी है। विभाग की ओर से कई जगह बाढ़ राहत के तहत सडक़ से मिट्टी हटाना का कार्र्य हुआ, लेकिन कई जगह पर मिट्टी जमा होने से वाहन चालकों को दिक्कतें उठानी पड़ती है। यहां से रोजाना अहमदाबाद, डीसा, पालनपुर, मेहसाणा, मुंबई, सूरत, बडौद्रा, रानीवाड़ा, सुंधामाता व सांचौर सहित कई शहरों के लिए सैकड़ों की संख्या में वाहन आवाजाही करते है। इसके बावजूद भी यह मुख्य सडक़ बदहाल बनी हुई है। ओमप्रकाश माली व हरचंद मेघवाल ने बताया कि आलड़ी चौराहे से रानीवाड़ा रोड पर बदहाल सडक़ से वाहन चालकों को हर समय परेशानी उठानी पड़ती है।
स्वीकृति मिलने पर होंगे कार्य
&रानीवाड़ा रोड पर 10 किलोमीटर क्षतिग्रस्त सडक़ व कोड़ी नदी पर पुल के निर्माण के लिए प्रस्ताव बना कर आगे भेजा हुआ है। कोड़ी नदी पर रपट व मिनी पुलिए के निर्माण के लिए संशोधित करीब एक करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। पूलिए व सडक़ का निर्माण होने पर वाहनों चालकों व यात्रियों को समस्या से निजात मिलेगी।
राकेश चन्द्र माथुर, अधिशाषी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग-भीनमाल
Published on:
17 Mar 2018 09:19 am
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
