Weather: नौतपा के 9 दिन पारा 40 डिग्री के पास रहने की उम्मीद
- लगातार पश्चिमी विक्षोभों के कारण रहेगा बादल-बरसात का मौसम
जोधपुर. इस साल नौतपा अधिक गर्म रहने की आशंका नहीं है। लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभों के कारण बादल, बरसात और आंधी का मौसम रहेगा। मई के अंत तक ऐसा ही weather बने रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में तापमान 40 डिग्री के आसपास ही रहने की उम्मीद है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार नौतपा के नौ दिन भीषण गर्मी पड़ती है और पारा 45 डिग्री के पार चला जाता है लेकिन इस साल मौसम विज्ञान के अनुसार नौतपा उतना गर्म नहीं रहेगा।
सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री रहा। सुबह-सुबह हवा में 68 प्रतिशत आर्द्रता रहने की वजह से उमस व्याप्त हो गई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ने लगी। नमी होने से उमस भरी तपिश ने शहरवासियों को हलकान कर दिया। दोपहर में तापमान 40.3 डिग्री तक ही पहुंचा लेकिन उमस के कारण लोगों के पसीने छूटते रहे। शाम ढलने के बाद भी उमस के कारण लोग पसीना पसीना हो रहे थे। कूलर व पंखे फेल हो गए। एसी में ही केवल राहत मिल रही थी। संभाग के अन्य हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।

Published on:
24 May 2023 08:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग