15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के जालोर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग से मां और 2 बच्चे जिंदा जले

Jalore News Today: जालोर में एक दर्दनाक हादसे में मां और दो बच्चे जिंदा जल गए। घटना जालोर जिले के भीनमाल शहर के महावीर चौराहा इलाके में हुई।

less than 1 minute read
Google source verification
Mother and 2 children burnt alive in a fire caused by a short circuit

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय

राजस्थान के जालोर में एक दर्दनाक हादसे में मां और दो बच्चे जिंदा जल गए। घटना का कारण घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग बताई जा रही है। घटना जालोर जिले के भीनमाल शहर के महावीर चौराहा इलाके में हुई। मां और उसके दो बच्चे घर पर अकेले थे। पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी बीच रविवार दोपहर करीब 1 बजे एसी में शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई।

इससे कुछ ही देर में कमरा धुएं से भर गया। इस दौरान कमरे के अंदर सो रही मां और दो बच्चे जिंदा जल गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि आग में जलने से चेतन कुमार की पत्नी कविता (35), उसका बेटा ध्रुव ठाकुर (10) और बेटी गौरव ठाकुर (5) की मौत हो गई।

दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई पुलिस

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि महिला का पति चेतन कुमार शहर के एक निजी स्कूल में शिक्षक है। रविवार सुबह चेतन अपनी बाइक की सर्विस कराने सिरोही गया था। घर पर उसकी पत्नी और बच्चे थे। तीनों घर की छत पर बने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, लेकिन अंदर सारा सामान जल चुका था। महिला और उसके बच्चों के जले हुए शव मिले। पुलिस ने शवों को भीनमाल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है और मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : भाई दूज से पहले मिला जीवन भर का दर्द, 4 बहनों के इकलौते भाई की टूट गई सांसें, दोस्त की भी मौत