12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जालोर: शीतला माता मेले से देर से लौटी किशोरी, परिजनों की फटकार के बाद तालाब में कूदी, मौत

जालोर शहर के सुंदेलाव तालाब में एक किशोरी की डूबने की सूचना पर रेस्क्यू शुरु किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

फोटो पत्रिका नेटवर्क

जालोर। शहर के सुंदेलाव तालाब में एक किशोरी की डूबने की सूचना पर रेस्क्यू शुरु किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हुई। सिविल डिफेंस की टीम ने किशोरी को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान इंद्रापुरी कॉलोनी निवासी कंचन प्रजापत (15) पुत्री जोगाराम प्रजापत के रूप में हुई। रात में शव को मोर्चरी में रखवाया। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। किशोरी के तालाब में कूदने के कारण सामने नहीं आए। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज किया। इधर, इस घटनाक्रम के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गमगीन माहौल में किशोरी का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया।

8.45 बजे का घटनाक्रम

रात 8.45 बजे ये किशोरी सुंदेलाव तालाब पर पहुंची और बड़े बबूल के पेड़ के पास से पानी में गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह स्वयं पानी में कूदी। आस पास मौजूद लोगों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हेल्पलाइन पर सूचना दी। करीब 10 मिनट में सिविल डिफेंस की टीम पहुंची। सिविल डिफेंस की टीम में मदनलाल, छगनाराम, प्रमोद मेवाड़ा, किशन कुमार, हीराराम, नाजिम खां ने किशोरी को रेस्क्यू किया और अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई।

चर्चा-मेले में गई थी किशोरी

बताया जा रहा है कि किशोरी शीतला सप्तमी पर आयोजित मेले में शामिल होने के लिए घर से गई थी। इस दौरान दिनभर मेले में ही थी। शाम को घर पर लौटने पर परिवार जनों ने नाराजगी जताई। चर्चा है कि इसके बाद शाम को घर से निकल गई और रात में उसके तालाब में कूदने के बाद मौत हो गई।