
Smart Meter: राजस्थान में हाईब्रिड बिजली मीटर के स्थान पर लगाए जा रहे स्मार्टमीटर की पारदर्शिता और सटीकता को लेकर उपभोक्ताओं की आशंकाओं के बीच जालोर जिले में अब तक 15 फीसदी मीटर बदले जा चुके है। जिले में 3 लाख 72 हजार से उपभोक्ताओं के मीटर अपग्रेड करने की कड़ी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने है। जिसमें से अब तक 56 हजार 769 मीटर फरवरी अंत तक लगाए जा चुके हैं।
डिस्कॉम के अधिकारियों का दावा है कि नए मीटर सटीक और ज्यादा पारदर्शी है। उपभोक्ताओं की शंकाओं के निस्तारण की कड़ी में प्रारंभिक स्तर पर विभिन्न सरकारी भवनाओं और आवासों पर इन नए मीटर की टेस्टिंग में ये तथ्य सामने आया है।
इन मीटर की सबसे खास बात यह भी है कि मीटर का डिस्प्ले खराब हो जाने पर भी रीडिंग उपलब्ध रहेगी। उपभोक्ता अपने मोबाइल पर भी मीटर की रीडिंग और कंजप्शन देख सकेगा।
उपभोक्ता मोबाइल पर ऊर्जा मित्र एप से जब चाहे बिजली की खपत देख सकते हैं। पारंपरिक हाईब्रिड मीटर में मीटर की रीडिंग मैन्युली लेकर बिल जारी होता है। जिसमें मानवीय हस्तक्षेप संभव है।
विभाग का दावा है कि स्मार्ट मीटर रीडिंग को सीधे विभाग के सर्वर पर भेजकर 100 फीसदी सटीकता से वास्तविक उपभोग का बिल जारी करता है।
स्मार्ट मीटर प्रत्येक घंटे उपभोग की गई रिडिंग को सर्वर के माध्यम से हर उपभोक्ता तक पहुंचाता है। विद्युत उपभोक्ता अपने विद्युत उपभोग को सीधे अपने स्मार्ट फोन में देख सकते हैं।
उपभोक्ता अपने विद्युत उपभोग का आकलन प्रति घंटा, दैनिक, साप्ताहिक रूप से एवं मासिक रूप से मोबाइल पर कर ऊर्जा प्रबंधन एवं बिजली बिल नियंत्रित कर सकते हैं।
स्मार्ट मीटर से डेटा ट्रांसफर आसान है। मीटर खराब होने की स्थिति में भी रीडिंग में दिक्कत नहीं है। शहरी क्षेत्रों में रेडियो फिक्वेंसी (आरएफ) आधारित स्मार्टमीटर है। जो एक निर्धारित दायरे के डेटा को डिस्कॉम सिस्टम तक भेजने की क्षमता रखते हैं। इसी तरह सोलर रूफ टॉप लगवाने के इच्छुक उपभोक्ता के लिए स्मार्ट मीटर नेट मीटर में तब्दील हो जाता हैं। इसके लिए अलग से मीटर लगाने की जरुरत नहीं है।
स्मार्टमीटर को लेकर उपभोक्ताओं में शंकाएं है। नए मीटर पुराने हाईब्रिड मीटर की तुलना में कई गुना ज्यादा अपडेट और 100 फीसदी पारदर्शी है। पूर्व में उपभोक्ताओं की शंकाओं के समाधान के लिए हमने इन मीटर की टेस्टिंग भी करवाई थी, इस जांच पर उपभोक्ता संतुष्ट हुए।
Published on:
09 Mar 2026 02:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
