8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सासू जी गलती कर रही हो मान जाओ… भेज दो पत्नी को, सास ने समझाया तो फसल काटने वाली कैंची से दामाद ने सास की…

Jalore Crime News: यह विवाह क्षेत्र में प्रचलित आटा-साटा प्रथा के आधार पर हुआ था, जिसमें दोनों परिवारों के बीच आपसी वैवाहिक संबंध स्थापित किए जाते हैं।

2 min read
Google source verification
आरोपी दामाद फरार है, बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है...

आरोपी दामाद फरार है, बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है...

Crime News: जालोर जिले के सरवाना थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वेड़िया क्षेत्र के पास एक दामाद ने अपनी ही सास पर हमला कर उसकी नाक काट दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घायल महिला के पति की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरखा भीमगुड़ा के जांभेश्वर नगर निवासी सोहनलाल कड़वासरा की शादी करीब चार-पांच साल पहले केआर बेरा कुआं, डूंगरी निवासी बाबूलाल खीचड़ की बेटी सरिता से हुई थी। यह विवाह क्षेत्र में प्रचलित आटा-साटा प्रथा के आधार पर हुआ था, जिसमें दोनों परिवारों के बीच आपसी वैवाहिक संबंध स्थापित किए जाते हैं।

एक साल से चल रहा था विवाद

बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक साल से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था। पारिवारिक मतभेद बढ़ने के बाद सरिता अपने पति सोहनलाल से अलग रहने लगी थी। इसी विवाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच भी तनाव की स्थिति बनी हुई थी। परिजनों के अनुसार हाल ही में इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान गुस्से में आकर दामाद ने अपनी सास पर हमला कर दिया और धारदार हथियार से उनकी नाक काट दी। अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए। दामाद ने यह हमला फसल काटने वाली कैंची से उस समय किया जब सास और ससुर दामाद के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए जा रहे थे। बाद में सास को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। महिला के पति की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद और आटा.साटा विवाह से जुड़ा तनाव सामने आ रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है और आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद एक बार फिर इस प्रथा और उससे जुड़े सामाजिक तनाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इस घटना के बाद से दामाद फरार है। वह अपने साथ सास की कटी नाक का हिस्सा भी ले गया। उधर डॉक्टर्स का कहना है कि नाक का यह हिस्सा फिर से लगाना अब संभव नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

जालोर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग