
Gram sabha for PM Awas Yojna
भीनमाल. राजस्थान ग्राम सेवक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को ग्रामसेवकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आयोजित की जाने वाली ग्राम सभाओं को रुकवाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पंचायतीराज अधिनियम के तहत ग्राम सभाओं के आयोजन करने से 15 दिवस पूर्व में नोटिस जारी किया जाता है। इसके बावजूद पंचायत समिति के अधिकारी व जिला परिषद के अधिकारी नियमों की अवलेहना कर संवैधानिक दर्जा प्राप्त ग्राम सभाओं की मर्यादा समाप्त कर रहे हंै। अधिकारी ग्रामसेवकों पर प्रधानमंत्री आवास योजनाओं को लेकर ग्राम सभा के आयोजन के लिए दबाव बन रहे हैं। इसको लेकर ग्राम सेवक संघ की ओर से ग्रामसभाओं का बहिष्कार किया जा रहा है। ग्रामसेवक संघ के पदाधिकारियों ने सीएम को ज्ञापन भेजकर ग्राम सभाओं को रुकवाने की मांग की है। इस मौके ग्रामसेवक संघ के जिलाध्यक्ष भाणाराम बोहरा, रामनारायण विश्नोई, पूनमाराम विश्नोई, विष्णु कुमार जीनगर, जालाराम विश्नोई, नरेन्द्र विश्नोई, लादूराम, नाथाराम, परमानंद दवे व राजेन्द्र चौधरी सहित काफी संख्या में ग्रामसेवक मौजूद थे।
सांचौर. ग्राम सेवक संघ के प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत चरणबद्ध कड़ी में शुक्रवार को भी ब्लॉक अध्यक्ष बिजलाराम देवासी के नेतृत्व में बीडीओ को ज्ञापन दिए गए। ब्लॉक मंत्री बलदेव पुरोहित ने बताया कि 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामसेवक लम्बे समय से आंदोलनरत हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और ग्राम सेवक संघ के बीच तीन बार लिखित समझौते किए गए, लेकिन सरकार ने उनके साथ वादाखिलाफी की है। जिससे प्रदेश भर में ग्राम सेवकों में आक्रोश है। इसके अलावा राज्य सरकार पीएम आवास योजना के तहत दबावपूर्वक ग्राम सभाएं करवाना चाहती है, जबकि ग्रामसेवक पिछले चार साल से संघर्ष कर रहे हैं, फिर भी सरकार सहानुभूतिपूर्ण विचार नहीं कर रही है। इस मौके लालाराम विश्नोई, बाबूराम सुथार, जयकिशन विश्नोई, नरसीराम सुथार, मगली विश्नोई, गफूरखां, जयंतीलाल जीनगर, हरदेव पालीवाल, गेनाराम विश्नोई व खेतसिंह गढ़वी सहित कई मौजूद थे।
Published on:
17 Mar 2018 10:44 am
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
